spot_img
spot_img
Thursday, February 12, 2026
spot_img

बेटे की लव मैरिज पसंद नहीं आई तो सास-ससुर ने करवा दी बहू की हत्या

सहारनपुर (महानाद) : सरसावा पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एयरफोर्स स्टेशन के सारजेंट अमराव सिंह राठौर की पत्नी पूजा राठौर (28) की हत्या का खुलासा करते हुए दो सुपारी किलर प्रवेज फौजी तथा मोनू को गिरफ्तार किया है। पूजा की हत्या उसके ससुर श्रवण सिंह राठौर तथा सास किरण कंवर ने 80 हजार रुपए की सुपारी देकर करवाई थी। पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई बाइक, मृतका के आभूषण और अन्य सामान बरामद कर लिया है। सास-ससुर अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

बता दें कि राजस्थान के बीकानेर के बी-ब्लॉक विष्णु विहार, आरकेपुरम निवासी अमराव सिंह राठौर सरसावा के एयरफोर्स स्टेशन में सारजेंट के पद पर कार्यरत हैं। अमराव सिंह एयरफोर्स स्टेशन सोराना में अपनी पत्नी पूजा राठौर के साथ रहता था। 17 फरवरी को पूजा घर से अचानक गायब हो गई थी। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट अमराव राठौर ने 20 फरवरी को थाना सरसावा में दर्ज करवाई थी। तहरीर में अमराव ने अपनी पत्नी को गायब करने वालों में अपने माता-पिता और दो अन्य लोगों का नाम लिखवाया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की। 21 फरवरी को पूजा का शव 21 फरवरी को हरियाणा के यमुनानगर की यमुना नहर से बरामद हुआ।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि अमराव राठौर के माता-पिता राजस्थान से सहारनपुर आए हुए थे। अमराव राठौर ने 2018 में पूजा राठौर के साथ लव मैरिज की थी। जो उसके माता-पिता को पसंद नहीं आई और उन्होंने पूजा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। जिसके बाद उन्होंने सहारनपुर के रिटायर प्रवेज फौजी से संपर्क कर पांच लाख रुपये में उसे पूजा की हत्या की सुपारी देते हुए 80 हजार रुपए एडवांस दे दिये। प्रवेज फौजी ने 50 हजार रुपए में मोनू को पूजा की हत्या करना तय किया और उसे एडवांस में 10 हजार रुपए दिए।

पूजा के गायब होने के तीन दिन बार अमराव राठौर ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की सूचना देते हुए अपने माता-पिता सहित चार लोगों पर पूजा को गायब करने का शक जताया था। जिसके बाद पुलिस ने सारजेंट के माता-पिता की लोकेशन निकाली और उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया लेकिन दोनों फरार होने में कामयाब हो गए। लेकिन पुलिस ने दोनों आरोपियों प्रवेज और मोनू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने मृतका के सास-ससुर द्वारा सुपारी देकर हत्या कराने की बात कबूली है। पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई बाइक, मृतका के आभूषण और अन्य सामान बरामद कर लिया है।

आरोपियों ने बताया कि युवती को पहले बेहोशी की हालत में मुजफ्फरनगर हाईवे पर बाइक पर ले जाया गया। जहां पर दूसरी गाड़ी में ले जाकर बेहोशी की हालत में ही गला दबाकर हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles