भाभी के साथ करना चाहता था दुष्कर्म, विरोध करने पर कर दी हत्या

0
182

शिशिर भटनागर
बरेली (महानाद) : पुलिस ने सुभाष नगर थाना क्षेत्र की शांति विहार कॉलोनी में पिछले महीने हुई विनीता सक्सैना की हत्या का खुलासा करते हुए उसके देवर को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा मृतका की 6 वर्षीय बेटी के बयानों के कारण हुआ।

बता दें कि अगस्त महीने में शांति विहार कॉलोनी निवासी विनीता की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गई थी। मामले में विनीता के परिजनों ने उसके ससुरालवालों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था। इस दौरान विनीता का देवर आकाश फरार चल रहा था। मामले में जब पुलिस ने विनीता की 6 साल की बेटी से बातचीत की तो उसने बताया कि उसके चाचा आकाश सक्सैना ने उसकी मां की हत्या की है। जिसके बाद पुलिस ने फरार चल रहे आकाश को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

पूछताछ के दौरान हत्यारोपी देवर आकाश ने बताया कि अगस्त में उसका भाई नौकरी के सिलसिले में हरियाणा गया हुआ था। एक दिन उसने उसने अपनी भाभी विनीता को अकेले पाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। जब विनीता ने इसका विरोध किया, तो आकाश को गुस्सा आ गया और उसने अपनी भाभी विनीता की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी और घर से भाग गया। जिस समय आकाश ने विनीता की हत्या की उसकी 6 साल की भतीजी भी वहीं पर थीं और उसने सब देख लिया। जिस कारण पुलिस को विनीता हत्याकांड का खुलासा करने में सफलता मिल गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here