spot_img
spot_img
Tuesday, September 22, 2026
spot_img

उत्तराखंड के लिए है भाजपा जरूरी : रितु खंडूरी

विकास अग्रवाल/आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : भारतीय जनता महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूरी ने आज कहा कि प्रदेश के विकास लिए दोबारा भाजपा की सरकार बननी जरूरी है।

बता दें कि भारतीय जनता महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूरी आज काशीपुर पहुंची और महिला कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुट जाने का आवाहन किया। इस दौरान प्रेस वार्ता के दौरान खंडूरी ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए भाजपा सरकार जरूरी है। भाजपा ही प्रदेश का विकास करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि जिस तरह का विकास जमीन पर दिख रहा है उसे आगे और तेजी दी जायेगी।

खंडूरी ने बताया कि हल्द्वानी में भाजपा महिला कार्यसमिति की बैठक है। जिसमें 2022 की चुनावी तैयारियों पर चर्चा की जायेगी। उन्होंने कहा कि वे भाजपा आलाकमान से अपील करेंगी कि 50 प्रतिशत नहीं तो कम से कम 33 प्रतिशत महिलाओं को इस बार के चुनाव में टिकट दिये जायें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने पलायन को रोकने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य किये हैं। आज लोग दोबारा से पहाड़ की ओर लौट रहे हैं। अपना मकान बना रहे हैं। एक व्यक्ति ने 35 साल बाद अपने मकान का ताला खोला है। तीन युवा अपनी जॉब छोड़कर पहाड़ में आकर खेती कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी भी जिम्मेदारी है कि हम अपने गांव का ध्यान रखें। हम कहीं भी जॉब करें लेकिन एक पांव अपने गांव में भी रखें।

इस मौके पर मेयर उषा चौधरी, शैली फुटेला, मंजु यादव, राबिया बेगम, बीना शर्मा, सुधा शर्मा,सीमा चौहान, पूजा, चित्रा, मणि शर्मा, रेखा, कविता यादव, कल्पना राणा, योगेश सैनी, कांति सक्सैना, गीता राठौर, उघा शर्मा, प्रिया बिष्ट, चंद्रकांता, गुरविंदर सिंह चंडोक आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles