spot_img
spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img

सुभाष जयंती : भुलाए नहीं भूलेगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की यादें : शैलेंद्र मिश्रा

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : बाल संस्कार संस्था के तत्वावधान में सुभाष पार्क, आवास विकास में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर मुख्य अतिथि शैलेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट द्वारा माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर एडवोकेट मिश्रा ने बोलते हुए कहा कि सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक शहर में एक बंगाली परिवार में वकील जानकीदास बोस के घर पर हुआ था। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अंग्रेजी सत्ता को उखड़ फेंकने में कोई कोर कसर ना छोड़ने वाले सुभाष चंद्र बोस ने आईपीएस की परीक्षा उत्तीर्ण की, परंतु देशभक्त सुभाष ने ब्रिटिश नौकरी करने की बजाय देश सेवा को बेहतर समझा। 1921 में पहली बार वह जेल भी गए।
सुभाष चंद्र बोस क्रांति दल के चहेते थे। सुभाष का उद्देश्य एक था उन्होंने 1942 में आजाद हिंद सेना की स्थापना की और 21 अक्टूबर 1943 को आजाद हिंद सेना का विधिवत गठन किया। 1944 में आजाद हिंद फौज ने अंग्रेजों पर आक्रमण कर भारतीय प्रदेशों को अंग्रेजों से मुक्त कराया। 18 अगस्त 1945 को उनका एक विमान दुर्घटना में निधन होना माना जाता है। आज हमें ऐसे राष्ट्रभक्त एवम राष्ट्रवादी के बताए मार्ग पर चलकर देश को आगे बढ़ाना है।
इस मौके पर संस्था के संस्थापक स्व. राधेश्याम सक्सेना तथा स्व. विनय सक्सेना को याद किया गया।
इस मौके पर वेद प्रकाश विद्यार्थी, राजू गौतम, सारांश सक्सेना, मंजू सक्सेना एडवोकेट, विवेक मिश्रा एडवोकेट, वीरेंद्र सक्सेना एडवोकेट, भास्कर त्यागी एडवोकेट, आसिफ अली आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles