spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

गुलनजर की 18 साल की बीबी से थे ओमप्रकाश के अवैध संबंध, बीबी के साथ मिलकर कर दी हत्या

पिथौरागढ़ (महानाद) : जाजरदेवल पुलिस व एसओजी की सुयंक्त टीम ने 24 घण्टे के अन्दर हत्या का खुलासा करते हुए एक पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि 8 दिसंबर 2021 को थाना जाजरदेवल पुलिस को सूचना मिली कि बस्ते सनराइज स्कूल के पास कमरे में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलने पर पर थानाध्यक्ष जाजरदेवल कुलदीप सिंह मय पुलिस फोर्स के घटनास्थल पर पहुँचे तो शव की शिनाख्त ओम प्रकाश पुत्र धनी राम, निवासी- चौधरी गाँव, बहराईच, थाना मोतीपुर, उत्तर प्रदेश के रुप में हुई। 06.12.2021 को थाना जाजरदेवल में उक्त ओमप्रकाश की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। उक्त सम्बन्ध में थाना जाजरदेवल में धारा- 302 आईपीसी के अन्तर्गत अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।

मामले के खुलासे के लिए एसपी पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार तथा सीओ धारचूला विनोद कुमार थापा के निर्देशन में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसओजी व थाना जाजरदेवल की संयुक्त पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए गहन पतारसी-सुरागरसी कर 09.12.2021 को घटना में संलिप्त अभियुक्त गुलनजर उर्फ साका (30 वर्ष) पुत्र पहलवान, निवासी- ग्राम मेठकिहा पोण्डा, थाना मोतीपुर, जिला बहराईच, उत्तर प्रदेश तथा अमीरउल (18 वर्ष) पत्नी गुलनजर निवासी उपरोक्त, हाल निवासीगण- बस्ते (रई) पिथौरागढ़ को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्ता अमीरउल के मृतक ओम प्रकाश के साथ अवैध सम्बन्ध थे तथा इस बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में अकसर लड़ाई- झगड़े होते रहते थे। अमीरउल व गुलनजर द्वारा इस मुद्दे को समाप्त करने के लिए साथ मिलकर ओमप्रकाश की हत्या की योजना बनाई तथा ओमप्रकाश को अपने बस्ते स्थित कमरे में बुलाकर उक्त घटना को अंजाम दिया। दोनों अभियुक्तों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल कुलदीप सिंह, एसआई जसवीर सिंह, मनीषा सिंह, प्रकाश पाण्डे, जावेद हसन, कां. नन्दन सिंह, राजेन्द्र सिंह, अब्दुल खालिद, संतोष कुमार, अंकिता गनकोटिया, राजकुमार, गोविन्द रौतेला, संदीप चन्द, मनमोहन भण्डारी तथा उमेश अधिकारी शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles