spot_img
spot_img
Sunday, March 15, 2026
spot_img

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त…

Accident: उत्तराखंड में पहाड़ी अंचलों में हादसे का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर चमोली जिले से आ रही है। यहां जोशीमठ से किमाणा की ओर जा रहा यात्रियों से भरा वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। वाहन में 12 लोग से ज्यादा यात्री बताए जा रहे है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  शुक्रवार को जोशीमठ के पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि वाहन जोशीमठ से किमाणा की ओर जा रहा था।

बताया जा रहा है कि वाहन में 12 से ज्यादा लोग सवार थे। वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। हादसे को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles