spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

बिग ब्रेकिंग जसपुर : पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल पर जानलेवा हमला

जसपुर (महानाद) : पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल सिंघल ने एक डंपर चालक पर उन पर जानलेवा हमला कर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। कुंडा कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर डंपर चालक की तलाश शुरु कर दी है।

आपको बता दें कि पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 13.2.2026 को वह अपनी गाड़ी द्वारा काशीपुर से रात्रि के लगभग 11 बजे सिद्धार्थ पेपर मिल से काशीपुर की ओर आ रहा थे, इसी दौरान रास्ते में एक डंपर चालक द्वारा अत्यन्त लापरवाही से उनकी गाड़ी के ऊपर डंपर चढ़ाने की कोशिश की गयी।

डॉ. सिंघल ने बताया कि डंपर चालक की इस हरकत से उनकी व उनके साथ बैठे लोगों की जान को गम्भीर खतरा पैदा हो गया था। गनीमत यह रही कि उनके ड्राइवर की सूझबूझ और समझदारी से वे बाल-बाल बच गये, अन्यथा कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

डॉ. सिंघल ने पुलिस से घटना की जांच कर डंपर चालक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

डॉ. सिंघल की तहरीर के आधार पर कुंडा कोतवाली पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 (सार्वजनिक रास्ते पर खतरनाक या लापरवाह ड्राइविंग/सवारी) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई गणेश दत्त भट्ट के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles