spot_img
spot_img
Saturday, April 4, 2026
spot_img

बिग ब्रेकिंग : डीएम ने रिश्वतखोर रजिस्ट्रार कानूनगो को किया सस्पेंड

मोहित गोयल
अल्मोड़ा (महानाद) : जिलाधिकारी वंदना ने सल्ट तहसील में कार्यरत रिश्वतखोर रजिस्ट्रार कानूनगो पर बड़ी कार्रवाई की है। डीएम ने आरोपी कानूनगो रजिस्ट्रार अब्दुल हबीब को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

बता दें कि विगत 28 सितंबर को विजिलेंस कुमाऊं की टीम ने सल्ट तहसील में जाल बिछाकर आरोपी रजिस्ट्रार कानूनगो अब्दुल हबीब को 10 हजार की रिश्वत लेते दबोच लिया था। उन पर हस्ब कायदा जुर्म धारा-7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988, संशोधन 2018 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। डीएम ने घूसखोर कानूनगो अब्दुल हबीब को उत्तराचंल सरकारी सेवा अनुशासन एवं अपील, नियमावली, 2003 संशोधित, 2010 के नियम 4 के तहत कार्रवाई कर तात्कालिक प्रभाव से सस्पेंड किया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles