spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

बिग ब्रेकिंग : काशीपुर की पेपर मिल में एनसीईआरटी का छापा

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : काशीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। एनसीईआरटी की टीम ने एक पेपर मिल में छापेमारी की है।

मिली जानकारी के अनुसार एनसीईआरटी की टीम को जानकारी मिली थी कि रामनगर रोड स्थित एक पेपर मिल में एनसीईआरटी का वाटरमार्क लगाकर पेपर तैयार किया जा रहा है जिसके द्वारा एनसीईआरटी की नकली किताबों की प्रिंटिंग की जा रही है।

एनसीईआरटी के सूत्रों ने बताया कि जब बाजार में किताबों की घटिया क्वालिटी की किताबें बिकने की शिकायत मिली तो उन्होंने जांच की तो पता चला कि घटिया किताबें एनसीईआरटी द्वारा अधिकृत निर्माताओं द्वारा न बनाकर अन्य लोगों द्वारा बनाई जा रही हैं तथा कागज उक्त मिल द्वारा बनाया जा रहा है। जिस पर आज उन्होंने उक्त पेपर मिल में छापा मारा है। मौके पर एनसीईआरटी के 2-3 अफसर तथा पुलिस की टीम मौजूद है। छापेमारी की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles