spot_img
spot_img
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

बिग ब्रेकिंग : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 30 गोली मारकर हत्या, कल ही सरकार ने वापिस ली थी सुरक्षा

पंजाब (महानाद) : कांग्रेस नेता और पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला (Singer Siddhu Musewala) की आज मनसा जिले में 30 गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सिद्धू पर यह हमला उस समय हुआ जब वे और उनके दो दोस्त पंजाब में अपने गांव मानसा जा रहे थे। मूसेवाला की एसयूवी पर गोलियों की बौछार की गई। कार में उनका खून बहता हुआ दिखाई दिया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना में घायल हुए तीन लोगों को मानसा अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बता दें कि शुभदीप सिंह सिद्धू पंजाबी गायक थे और वे सिद्धू मूसेवाला नाम से लोकप्रिय थे। यह घटना पंजाब सरकार द्वारा मूसेवाला क सुरक्षा वापस लेने के ठीक एक दिन बाद हुई।

विदित हो कि सिंगर सिद्धू मूसेवाला पर अकाली नेता विक्कू मिददुखेड़ा की हत्या की साजिश रचने का आरोप था। मूसेवाला अगले सप्ताह गुड़गांव में अपना शो करने वाले थे। वे पिछले साल नवंबर में कांग्रेस में शामिल हुए थे और मानसा से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन वे आम आदमी पार्टी के डॉ. विजय सिंगला से हार गये थे। सिंगला मान सरकार में मंत्री बने थे लेकिन उन्हें अभी हाल ही में भ्रष्टचार के आरोप लगने के बाद मंत्रिमंडल से हटा दिया गया है।

बता दें कि आम आदमी पार्टी नीत पंजाब की भगवंत मान सरकार ने कल यानी शनिवार को ही 424 वीआईपी लोगों की सुरक्षा वापस ली है। जिनकी सुरक्षा वापस ली गई, उनमें कई सेवानिवृत्त अधिकारी और पूर्व विधायक के साथ-साथ सिद्धू मूसेवाला भी शामिल थे। इससे पहले अप्रैल में पंजाब सरकार ने पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों, अन्य नेताओं सहित 184 लोगों की सुरक्षा वापस लेने का आदेश दिया था।

गौरतलब है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणिंदर सिंह और कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा की पत्नी के परिवार की सुरक्षा पिछले महीने वापस ले ली गई थी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles