spot_img
spot_img
Sunday, March 22, 2026
spot_img

बिग ब्रेकिंग : फरियादी से पैसे मांगने वाले दरोगा को एसएसपी उधम सिंह नगर ने किया सस्पेंड

रुद्रपुर (महानाद) : फरियादी से पैसे मांगने वाले दरोगा को एसएसपी उधम सिंह नगर ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

आपको बता दें कि आज दिनांक 30.01.2024 को विजिलेंस टीम द्वारा की गई कार्यवाही एवं कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता बरतने पर एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टिसी ने एसआई मोहन सिंह बोरा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। मोहन सिंह बोरा द्वारा फरियादी से पैसों की मांग की गई थी।

एसएसपी ने बताया कि मोहन सिंह बोरा द्वारा किया गया यह कृत्य अत्यंत अशोभनीय है। मोहन सिंह बोरा के विरुद्ध दीर्घ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी, जिसमें बर्खास्तगी तक की सजा होगी।

वहीं आपको बता दें कि एसएसपी उधम सिंह नगर द्वारा पूर्व में भी निरीक्षण, मासिक अपराध गोष्ठी में सभी अधिकारियो/कर्मचारियों को फरियादी/वादी/शिकायतकर्ताओं से किसी भी प्रकार के प्रलोभन की मांग से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई थी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles