spot_img
spot_img
Monday, February 16, 2026
spot_img

बिग ब्रेकिंग : आज रात 12 बजे से वोटर लिस्ट हो जायेगी फ्रीज

नई दिल्ली (महानाद) : चुनाव आयोग ने आज दूसरे चरण के लिए एसआईआर (SIR) का एलान कर दिया। दूसरे चरण में देश के 12 राज्यों में एसआईआर किया जाएगा। चुनाव आयोग के अनुसार उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, अंडमान और निकोबार, छत्तीसगढ़, गोवा, केरल, लक्षद्वीप, पुद्दुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही आज रात 12 बजे  SIR वाले राज्यों में वोटर लिस्ट फ्रीज हो जायेंगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि जिन राज्यों में एसआईआर किया जाएगा, उन सभी राज्यों की मतदाता सूचियां आज रात 12 बजे फ्रीज कर दी जाएंगी। उस सूची के सभी मतदाताओं को बीएलओ की तरफ से विशिष्ट गणना प्रपत्र दिए जाएंगे। इन गणना प्रपत्रों में वर्तमान मतदाता सूची के सभी आवश्यक विवरण होंगे।

उन्होंने बताया कि बीएलओ की तरफ से मौजूदा मतदाताओं को प्रपत्र वितरित करने के बाद, जिन सभी के नाम गणना प्रपत्रों में हैं, वे यह मिलान करने का प्रयास करेंगे कि क्या उनका नाम 2003 की मतदाता सूची में था। यदि हां, तो उन्हें कोई अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं है। यदि उनका नाम नहीं, बल्कि उनके माता-पिता का नाम सूची में था, तो भी उन्हें कोई अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं है।

2002 से 2004 तक की एसआईआर की मतदाता सूची http://voters.eci.gov.in पर कोई भी देख सकता है और वह खुद अपने नाम का मिलान कर सकता है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles