हल्द्वानी (महानाद) : हत्या के मामले में फरार चल रहे मुकुल जैन गिरफ्तार करने के लिए एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने पुलिस टीमों को सख्त निर्देश दिये हैं वहीं, मुकुल जैन को पकड़वाले वाले व्यक्ति को 25000 रुपये का नकद ईनाम देने की घोषणा की है।
आपको बता दें कि थाना कालाढूंगी क्षेत्र में पंजीकृत एफआईआर सं. 37/2026 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त मुकुल जैन पुत्र रमेश चन्द्र जैन निवासी के-03/28, गली नं. 11, गंगोत्री विहार, वेस्ट चोपड़ा, नॉर्थ ईस्ट, दिल्ली घटना के बाद से फरार चल रहा है।
मामले में एक महिला ने तहरीर देकर बताया था कि मुकुल जैैन द्वारा उसके पति वैभव कुमार के साथ मारपीट कर गंभीर चोट पहुँचाई गई थी, जिनकी उपचार के दौरान सर गंगाराम अस्पताल, दिल्ली में मृत्यु हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 25,000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया है। अभियुक्त की सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा तथा नियमानुसार पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
यदि किसी व्यक्ति को उक्त अभियुक्त के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त होती है तो निम्न नंबरों पर तत्काल सूचना देंकृ-
📞 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल – 9411111212
📞 पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी – 9411112743
📞 पुलिस अधीक्षक अपराध नैनीताल – 9411110152
📞 पुलिस उपाधीक्षक (संचार) रामनगर – 9411112097
📞 प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कालाढूंगी – 9411112875




