spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

बड़ी खबर : भाजपा नेता ने पत्नी की हत्या कर किया सुसाइड

मुंगेर (महानाद) : बिहार के मुंगेर में एक भाजपा नेता ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद को भी गोली मार कर अपनी जान ले ली।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा मौहल्ले के रहने वाले भाजपा ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष अरुण यादव की पत्नी प्रीति कुमारी मुंगेर नगर निगम के चुनाव में मेयर पद की प्रत्याशी थी। वह मेयर पद के लिए चुनाव प्रचार में नहीं जाना चाह रही थीं और चनाव में उन्हें सहयोग नहीं दे रही थी। जिससे अरुण यादव नाराज थे। बताया जा रहा है कि प्रीति ने मेयर चुनाव के प्रचार में जाने से मना कर दिया था। इसे लेकर दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ था।

अचानक अरुण यादव के घर से गोली चलने की आवाज आई तो लोग दहशत में आ गए और तुरंत उनके घर की ओर भागे। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। जब लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए। दोनों पति-पत्नी के शव जमीन पर पड़े थे। लोग दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो देखा दोनों के सिर में गोली लगी है और दोनों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मौके से देशी तमंचा भी बरामद किया है।

परिजनों के अनुसार दोनों के बीच वैचारिक मतभेद ही इस दुखद घटना का कारण बना। अरुण यादव के पिता ने बताया कि प्रीति लगातार जनसंपर्क करते-करते थक गई थीं और वह अब प्रचार में जाने से कतरा रही थीं। इसी बात को लेकर 3 दिनों से तनाव चल रहा था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles