spot_img
spot_img
Saturday, April 4, 2026
spot_img

बड़ी खबर : भाजपा बदलेगी इस राज्य का मुख्यमंत्री, दिया इस्तीफा

अगरतला (महानाद): त्रिपुरा की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शनिवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान बिप्लब देब कहा कि उन्होंने राज्यपाल एसएन आर्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी चाहती है कि मैं संगठन को मजबूत करने के लिए काम करूं। ऐसे में पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे।

इस बीच भाजपा का प्रदेश नेतृत्व पार्टी के विधायकों से बात कर रहा है। चर्चा है कि आज ही नए नेता का चुनाव होगा। आज शनिवार शाम को भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। जिसके बाद नए नाम का ऐलान किया जाएगा। इस दौरान भाजपा के पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव और विनोद तावड़े वहां पहुंच चुके हैं।

बता दें कि भाजपा आलाकमान ने त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के एक साल के अंदर मुख्यमंत्री बदलने का फैसला कर सबको चौंका दिया है। दरअसल बीजेपी के सीएम बिप्लब कुमार देब अपने बयानों की वजह से लगातार सुर्खियों में बने रहते थे। इसके चलते विधायक दल में भी जब-तब उनके बदलाव की मांग होती रहती थी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles