spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

बहुत बड़ी खबर : बदल गये 10 जिलों के डीएम

लखनऊ (महानाद) : योगी सरकार ने शनिवार देर शाम 10 जिलों के डीएम सहित 14 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। बाराबंकी के जिलाधिकारी आदर्श सिंह को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए झांसी का प्रभारी कमिश्नर बनाया गया है।

शनिवार देर रात जारी हुई तबादला सूची के अनुसार हरदोई के जिलाधिकारी अविनाश कुमार को बाराबंकी का नया डीएम बनाया गया है। गाजीपुर के डीएम मंगला प्रसाद सिंह को हरदोई का डीएम, संत कबीरनगर की डीएम दिव्या मित्तल को मीरजापुर का डीएम, भदोही की डीएम आर्यका अखौरी को गाजीपुर का डीएम बनाया गया है। मथुरा के डीएम नवनीत सिंह चहल को आगरा का डीएम तथा वाराणसी विकास प्राधिकरण की वीसी ईशा दुहन को चंदौली की डीएम बनाया गया है।

पीलीभीत के डीएम पुलकित खरे को मथुरा का डीएम, मीरजापुर के डीएम प्रवीन कुमार लक्षकार को पीलीभीत का डीएम, अलीगढ़ के नगर आयुक्त व वीसी अलीगढ़ प्राधिकरण गौरांग राठी को भदोही का डीएम तथा गोरखपुर विकास प्राधिकरण के वीसी प्रेम रंजन सिंह को संत कबीर नगर का डीएम बनाया गया है। चंदौली के डीएम संजीव सिंह को हटाकर प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।

राजस्व विभाग के सचिव व राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद को प्रदेश का नया आवास आयुक्त एवं निदेशक नगर भूमि सीमारोपण बनाया गया है। अजय चौहान को लोक निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है। आगरा के जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह को प्रभारी सचिव राजस्व विभाग व प्रभारी राहत आयुक्त बनाया गया है।

वहीं, अखिलेश कुमार चौरसिया को लखनऊ से बरेली भेजा गया है और सत्यार्थ अनिरुद्ध को बरेली से लखनऊ भेजा गया है। दोनों अधिकारी नई जगह पर एक-दूसरे के विभाग संभालेंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles