spot_img
spot_img
Saturday, March 21, 2026
spot_img

बड़ी खबर : उत्तराखंड से डॉ. कल्पना सैनी होंगी राज्यसभा की उम्मीदवार, जाने कौन हैं डॉ. कल्पना

देहरादून (महानाद) : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से एक प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने रुड़की निवासी डॉ. कल्पना सैनी को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। वे उत्तराखंड से राज्यसभा जाने वाली दूसरी महिला होंगी।

बता दें कि रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने विभिन्न प्रांतों के लिए राज्यसभा कैंडिडेट की लिस्ट जारी की है।

विदित हो कि डॉ. कल्पना सैनी उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष हैं। उत्तराखंड की यह सीट कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा का कार्यकाल खत्म होने के कारण खाली हो रही है। उनका कार्यकाल 4 जुलाई को पूरा हो जायेगा। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 मई है। 10 जून को मतदान होगा और नतीजा भी उसी दिन आ जाएगा।

रुड़की के आवास विकास में रहने वाली डॉ. कल्पना सैनी भाजपा की हरिद्वार जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं। उन्होंने संस्कृत से पीएचडी की डिग्री हासिल की है। उन्होंने रुड़की के श्री गांधी महिला शिल्प इंटर कालेज से शिक्षण कार्य शुरू किया और बाद में वे इसी विद्यालय की प्रधानाचार्य बनी। इसके बाद उनको भाजपा सरकार ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया था। डॉ. कल्पना के पति डॉ. नाथीराम सैनी आयुर्वेद चिकित्सक हैं और वे एक प्रमुख समाजसेवी हैं। उनके एक बेटा और एक बेटी है।

डॉ. कल्पना सैनी रुड़की और कलियर विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी करती रही हैं। लेकिन हमेशा उन्होंने अपनी बात हमेशा पार्टी फोरम पर ही कही और पार्टी अनुशासन पर उन्होंने हमेशा जोर दिया। डॉ. कल्पना सैनी को राजनीति विरासत में मिली है उनके पिता डॉ. पृथ्वी सिंह वर्ष 1991 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े और जीते थे उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार में सिंचाई राज्यमंत्री बनाया गया था। इसके बाद 1993 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने फिर से जीत हासिल की थी। हालांकि उत्तराखंड बनने के बाद वह बहादराबाद सीट से दो बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े लेकिन जीत नहीं पाये।

देखें राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट –

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles