spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

बड़ी खबर : फर्जी वकील अपने साथी के साथ गिरफ्तार

रुद्रपुर (महानाद) : एएनटीएफ व कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक फर्जी वकील को उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 47.570 किलो गांजा तथा नगद 21900 रुपये बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है। उक्त फर्जी वकील उड़ीसा से ओने पौने दामों में गांजा लाकर महंगे दामों में उत्तराखंड के युवाओं को बेचकर उनका भविष्य कर रहा था।

आपको बता दें कि एसएसपी ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध नशा तथा नशे के कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चलाकर नशा तस्करों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त क्रम में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) जनपद उधम सिंह नगर व कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दिनांक 20.05.2025 को खुशी इंक्लेव, भूरारानी, रुद्रपुर में एक ग्रे रंग की इटियोस रोक कर चैक किया तो गाड़ी में बैठे फर्जी वकील घनश्याम पुत्र हेत लाल तथा दीपांकर विश्वास पुत्र दिलीप विश्वास के पास से कार की डिग्गी में से 47.570 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गांजा बरामदगी के आधार पर दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि हम तीन लोग दिनांक 14.5.2025 को गांजा लेने के लिए घनश्याम (फर्जी वकील) की कार से रुद्रपुर से छत्तीसगढ़ गये थे। गांजा लेकर दिनांक 17.5.2025 को उड़ीसा से निकले तथा दिनांक 20.5.2025 को रुद्रपुर पहुंचे। रमेश साहनी उर्फ पेन्टर ग्राहक लेने के लिए गया था। हम लोगों को ट्रांजिट कैम्प में मिलने को कहा था, हम ट्रांजिट कैम्प जा रहे थे कि खुशी इन्क्लेव पर हमें पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि हम लोग मलखानगिरी, उड़ीसा से सस्ते दामों में गांजा लाकर रुद्रपुर व उसके आस पास के क्षेत्र में महंगे दामों में बेचते हैं। पिछले कुछ समय से हम तीनों मिलकर उड़ीसा से गांजा तस्करी का काम कर रहे हैं, इनमें से दीपांकर गाड़ी चलाता है, घनश्याम फर्जी वकील बनकर गांजे को उड़ीसा से रुद्रपुर पहुंचाने की जिम्मेदारी लेता है तथा रमेश साहनी उर्फ पेन्टर रुद्रपुर व उसके आस पास के क्षेत्र में महंगे दामों में बेचता है। जो मुनाफा होता है हम तीनों आपस में बाट लेते हैं।

उन्होंने बताया कि घनश्याम पेशे से वकील है, उड़ीसा से गांजा लाते समय वकील की ड्रेस पहनकर गाड़ी में आगे बैठ जाता है तथा कोर्ट से सम्बन्धित फाइलों को कार के डैशबोर्ड तथा पिछली सीट पर फैला देता है जिससे कि चैकिंग होने पर किसी को शक न हो। गाड़ी की डिग्गी के नीचे घनश्याम (फर्जी वकील) ने गांजा छुपाने के लिए एक चेम्बर बना रखा है। गांजे को खरीदने में रमेश साहनी उर्फ पेन्टर का ही पैसा लगा है। मामले में वांछित रमेश साहनी उर्फ पेन्टर निवासी भूरारानी, रुद्रपुर की तलाश की जा रही है।

पुलिस टीम में कोतवाल रुद्रपुर मनोज रतूड़ी, प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ राजेश पाण्डेय, एसआई कौशल भाकुनी एएनटीएफ, एसआई देवेन्द्र मेहता, हे.कां. भुवन चन्द पाण्डेय, कां. दिनेश चंद्र, विनोद खत्री तथा कंचन चौधरी शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles