spot_img
spot_img
Friday, January 30, 2026
spot_img

बड़ी खबर : बाजपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपी अविनाश शर्मा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बाजपुर (महानाद): पुलिस ने बाजपुर के पिपलिया गांव में गोलीबार के मुख्य अभियुक्त अविनाश शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बता दें कि दिनांक 26/27.04.22 को ग्राम पिपलिया में नेत्रप्रकाश के घर पर फायरिंग की सूचना प्राप्त होने पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया। नेत्रप्रकाश के घर से कुल 25 विभिन्न बोर के खोखा कारतूस मिले, जिन्हें पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया।

नेत्रप्रकाश द्वारा इस सम्बन्ध में तहरीर देकर एफआईआर सं. 172/22 धारा 323/504/506/395 आईपीसी बनाम अविनाश शर्मा निवासी केशोवाला, बाजपुर व अन्य 12 अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया। जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अविनाश शर्मा व अन्य साथियों द्वारा नेत्रप्रकाश से पैसो की मांग की गयी थी। दिनांक 26.04.2022 को अविनाश शर्मा द्वारा नेत्रप्रकाश को फोन कर पैसे देने हेतु धमकाया गया और न देने पर जान से मारने हेतु घर पर आना बताया। इसके कुछ देर बाद अविनाश शर्मा अन्य साथियों कमशः
1-विराट देवगन पुत्र अविनाश शर्मा निवासी केशोवाला
2- हरविन्दर पुत्र रघुवीर सिंह निवासी केशोवाला स्थाई निवाी अब्बास नगर, रामपुर, उ.प्र.
3- हरप्रीत उर्फ हैप्पी पुत्र निर्मल सिंह निवासी विराहा फार्म, बाजपुर
4- मोहित अग्रवाल पुत्र भगवानदास निवासी कस्बा बाजपुर
5- दीपक शर्मा उर्फ शैंकी पुत्र बलदेव राज निवासी गांव बाजपुर
6- कुलवंत सिंह पुत्र सुखदेव निवासी बग्गी फार्म, रामपुर
7- तेजेन्द्र सिंह उर्फ जन्टु पुत्र हरकेवल सिंह निवासी खम्बारी, बाजपुर
8- कुनाल उर्फ कन्नू पुत्र नरेन्द्र गोयल निवासी पीपल वाली गली, बाजपुर
9- सालिम पुत्र अफसर अली निवासी वार्ड नं.-3 केशोवाला, बाजपुर
10- कामरान पुत्र अफसर अली निवासी उपरोक्त
11- प्रेम शर्मा पुत्र बलबीर चन्द निवासी केशोवाला, बाजपुर
12- हरकेवल सिंह
13- नीरज सोनी पुत्र रोशन लाल निवासी सूद कालोनी, बाजपुर नेत्रप्रकाश के घर पर पहुंचे। जिनके पास भारी मात्रा में हथियार थे। उनके द्वारा नेत्रप्रकाश शर्मा के घर पर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी। फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति कुलवन्त सिंह की गोली लगने से मृत्यु हो गयी एवं एक अभियुक्त हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी को भी गोली लग गयी थी जो घायल हो गया था। अभियोग में धारा 307/384/147/148/149/449 आईपीसी की बढ़ोत्तरी करते हुये अर्न्तगत धारा 323/504/506/395/307/384/147/148/149/449 आईपीसी में विवेचना प्रचलित है।

कुलवन्त सिंह की मृत्यु की घटना के सम्बन्ध में थाना बाजपुर में एफआईआर सं. 171/22 धारा 302 बनाम नेत्रप्रकाश आदि पंजीकृत किया गया है, जो विवेचनाधीन है। उपरोक्त घटना क्रम में अभियुक्त अविनाश शर्मा एवं उसके साथियों द्वारा वाहनों में भरकर नेत्रप्रकाश शर्मा के घर पर जाकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने से क्षेत्र में भारी भय का माहौल व्याप्त हो गया था। लोगों में अविनाश शर्मा के प्रति काफी आक्रेश था। घटना की गम्भीरता को देखते हुए डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे तथा एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी द्वारा घटना का निरीक्षण किया गया व आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए एसपी काशीपुर चंद्रमोहन सिंह एवं सीओ वंदना वर्मा के निर्देशन में छः पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलि टीम द्वारा रात दिन मेहनत कर उक्त घटना में संलिप्त अभी तक निम्न प्रकार अभियुक्त गणों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

1-अविनाश शर्मा पुत्र गुरूवचन लाल शर्मा निवासी केशोवाला, बाजपुर, उधम सिंह नगर (मुख्य अभियुक्त)
2- हरप्रीत उर्फ हैप्पी पुत्र निर्मल सिंह नि. विराहा फार्म बाजपुर, उधम सिंह नगर
3- मोहित अग्रवाल पुत्र भगवानदास नि. कस्बा बाजपुर, उधम सिंह नगर
4- दीपक शर्मा उर्फ शैंकी पुत्र बलदेवराज नि. गांव बाजपुर, उधम सिंह नगर
5- तेजेन्द्र उर्फ जन्टु पुत्र हरकेवल सिंह नि. खम्बारी, बाजपुर, उधम सिह नगर
6- सालिम पुत्र अफसर अली नि. वार्ड नं.-3 केशोवाला, बाजपुर, उधम सिंह नगर
7-कामरान पुत्र अफसर अली नि. उपरोक्त
8- प्रेम शर्मा पुत्र बलबीर चन्द नि. केशोवाला बाजपुर
9- नीरज सोनी पुत्र रोशन लाल नि. सूद कालोनी, बाजपुर, उधम सिंह नगर

मुकदमे में अब तक निम्न प्रकार से बरामदगी हुई है –
घटना में प्रयुक्त वाहन –
1- वाहन एक्स यू बी यूके 18 एन 0077 रंग काला, 2- वाहन यूके 18 एल 7777 फॉरचूनर, 3-वाहन यूके 18 एन 4470 स्कार्पियो रंग काला

घटना में प्रयुक्त लाईसेन्सी असलहे –
1-एसबीबीएल बन्दूक लाईसेन्स धारक अविनाश शर्मा नं.- 5002 लाएन.1117/जी-2 / बाजपुर / 1992
2- पिस्टल लाईसेन्स धारक अविनाश शर्मा नं. 22779 ला. नं.-39/जी-2/बाजपुर /97/ऊधम सिंह नगर
3-पिस्टल लाईसेन्स धारक नीरज सोनी नं. 11016 ला0 न0-875/जी-2 / बाजपुर / ऊधम सिंह नगर
4- रिवॉल्वर लाईसेन्स धारक तेजेन्द्र उर्फ जन्टु नं.- ए-3604 एम ला.नं.-115/जी-7 / थाना बाजपुर /30सि0न0/2015

पुलिस टीम में कोतवाल बाजपुर प्रवीण सिंह कोश्यारी, एसएसआई विक्रम सिंह धामी, एसआई भगवान गिरी गोस्वामी, कां. मोहन भट्ट, सुभाष जोशी, सुरेश बिष्ट, भरत धानिक, तथा आनन्द नेगी शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles