spot_img
spot_img
Saturday, April 4, 2026
spot_img

बड़ी खबर : शादी के बंधन में बंधे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़ (महानाद) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर उन्होंने सादगी के साथ डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ शादी रचाई। बता दें कि भगवंत मान की यह दूसरी शादी है। डॉ. गुरप्रीत कौर कुरुक्षेत्र के पेहोवा की रहने वाली हैं। 30 साल की गुरप्रीत ने शादी से पहले ट्विटर पर खुशी का इजहार किया था। इसके बाद बधाइयों का तांता लग गया। गुरप्रीत कौर भगवंत मान से 16 साल छोटी हैं। शादी समारोह में ज्यादा मेहमानों को नहीं बुलाया गया था।

आम आदमी पार्टी के सांसद एवं पंजाब प्रभारी राघव चड्ढा भी शादी समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने इस सुंदर जोड़े की तस्वीरें भी साझा करते हुए कहा कि ‘साडे वीर दा ब्याह, सानू गोडे गोडे चाह’ यानी मेरे बड़े भाई की शादी है और आज मैं बहुत खुश हूं। अब बड़े भाई की शादी के बाद छोटे का नंबर लगना है।

पंजाब के मुख्यमंत्री की शादी में आप के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहुंचेे।

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ये दूसरी शादी है। उन्होंने 6 साल पहले तलाक लिया था। उनकी पहली पत्नी और दो बच्चे अमेरिका में रहते हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles