spot_img
spot_img
Wednesday, March 25, 2026
spot_img

बड़ी खबर: स्कूल टीचर ने छात्रा से की छेड़छाड़, मामला दर्ज…

 

हल्द्वानी। शहर में युवतियों से छेड़छाड़ होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं अब हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में एक स्कूली ​शिक्षक ने वहीं पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत की है साथ ही छात्रा के इंस्टाग्राम सहित सोशल मीडिया में अपनी अश्लील फोटो भी भेजी। पीड़ित छात्रा ने रोड हंटर ग्रुप से ​शिकायत की इसके बाद ग्रुप के सदस्य छात्रा को लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी ​शिक्षक के ​खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रोड हंटर ग्रुप ने सोशल मीडिया में महिलाओं, छात्राओं के लिए एक हेल्पलाइन नंबर बनाया है। इसमें वह महिलाओं की ओर से आई ​शिकायत पर पीड़िता की मदद करते हैं।

शनिवार शाम को रोड हंटर ग्रुप के सदस्य एक स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 10 की छात्रा के साथ पहुंचे. उधर छात्रा के परिजनों ने कोतवाली पुलिस को ​​शिकायत सौंपी इसके कहा गया कि नैनीताल रोड के स्कूल टीचर नीरज रुबाली निवासी पानी की टंकी भोटियापड़ाव ने 15 दिन से उसके साथ अश्लील हरकत करना शुरू किया पहले वह अश्लील बात करता था.इसके बाद अपने को छात्रा के सोशल मीडिया अकाउंट में जुड़वा लिया यहां अश्लील फोटो भेजने लगा सात दिन से वह उसके शरीर के अंगों को छूने लगा.इसके बाद छात्रा ने रोड हंटर ग्रुप से मदद मांगी।

कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि छात्रा के परिजनों की तहरीर पर नीरज रुबाली के ​खिलाफ पॉक्सो में मामला दर्ज कर लिया है. नाबालिग कक्षा 10 की छात्रा है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles