spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

बड़ी खबर : पहाड़ के अतिक्रमण पर भी दहाड़ा प्रशासन का पीला पंजा

रुद्रप्रयाग (महानाद): जनपद के किसी भी क्षेत्र में किसी भी तरह से कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण पर कड़ी निगरानी रखने एवं अतिक्रमण होने की स्थिति मेें त्वरित गति से उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में तहसीलदार उखीमठ दीवान सिंह राणा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राजस्व टीम व संबंधित अधिकारियों के साथ केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग गुप्तकाशी से गौरीकुंड के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग में किये जा रहे अतिक्रमण को हटाया गया तथा कई व्यक्तियों को स्वयं अतिक्रमण को हटाने के नोटिस दिए गए।

अतिक्रमण अभियान में एसएचओ सोनप्रयाग, अवर अभियंता जल संस्थान, कनिष्ठ अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग, नायब तहसीलदार उखीमठ, राजस्व निरीक्षक व उप निरीक्षक गुप्तकाशी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles