spot_img
spot_img
Friday, March 13, 2026
spot_img

बड़ी खबर उधम सिंह नगर : भारी वर्षा को देखते हुए डीएम ने घोषित की 8 जुलाई की छुट्टी

विकास अग्रवाल
रुद्रपुर (महानाद): भारी बारिश की संभावना को देखते हुए डीएम उधम सिंह नगर उदयराज सिंह ने 1 से12 तक के स्कूलों की 8 जुलाई 2023 की छुट्टी घोषित कर दी है।

डीएम उधम सिंह नगर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मानसून – 2023 के दौरान भारत सरकार पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून से जारी भारी वर्षा की चेतावनी दिनांक 06.07.2003 से 10.07.2023 तक के दृष्टिगत जिला आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 30 की उपधारा 2(अ) ने शक्तियों के क्रम मे मुख्य शिक्षा अधिकारी को आदेश पारित किये जाते हैं कि जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केंद्र, शासकीय, मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) राजकीय एवं निजी विद्यालयों में भारी वर्षा चेतावनी या लगातार हो रही वर्षा के कारण दिनांक 08 जुलाई 2023 को अवकाश घोषित किया जाता है। यह सुनिश्चित करेंगे कि वर्षा के कारण किसी प्रकार की जनहानि न होने पाये।

आदेश की अवहेलना होने पर या किसी जनहानि होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। सभी शैक्षणिक व मिनिस्ट्रियल कार्मिक विद्यालय समयानुसार अपने विद्यालय में बने रहेंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles