spot_img
spot_img
Friday, February 27, 2026
spot_img

बड़ी खबर : यूट्यूबर बिरजू मयाल गिरफ्तार

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : पुलिस ने तीन लोगों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर, माँ बहन की गालियां देकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में यूट्यूबर बिरजू मयाल बिरजू मयाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। बिरजू मयाल के विरुद्ध पहले से 6 मुकदमें दर्ज हैं।

आपको बता दें कि ग्राम ढिकुली, रामनगर निवासी राकेश नैनवाल पुत्र स्व. श्री केशव दत्त नैनवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बिरजू मयाल ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर, माँ बहन की गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी है। तहरीर के आधार पर बिरजू मयाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(3)/352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

वहीं, शिवलालपुर, रामनगर निवासी दिनेश मेहरा पुत्र मंगल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बिरजू मयाल ने उनसे 10 हजार रुपये की माँग की, जब उन्होंने पैसे नहीं दिए तो बिरजू मयाल ने उनके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। दिनेश मेहरा की तहरीर के आधार पर बिरजू मयाल के विरुद्ध बीएनएस की धारा 308(2)/351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

उधर, भरतपुरी, रामनगर निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 13.07.2025 को बिरजू मयाल औऱ उसकी पत्नी का झगड़ा हो गया था, जब उन्होंने बीच बचाव किया तो बिरजू मयाल ने उनके साथ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए छेड़छाड़ की। जिसके आधार पर बिरजू मयाल के के खिलाफ बीएनएस की धारा 74/115(2)/351(3)/352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

बिरजू मयाल द्वारा लगातार सोशल मीडिया पर बिना तथ्यों के किसी भी व्यक्ति के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लगाकर पैसे वसूली व जान से मारने की धमकी देने के अपराध के फलस्वरूप बिरजू मयाल को दिनांक 27.7.2025 को मण्डी गेट के पास, रामपुर रोड हाइवे, हल्द्वानी से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास –
1- एफआईआर नं0 135/25 धारा 115/352/351(2) बी0एन0एस0 – कोतवाली रामनगर
2- एफआईआर नं0 279/25 धारा 351(3)/352 बीएनएस,- कोतवाली रामनगर
3- एफआईआर नम्बर 280/25 धारा 308(2)/351(3) बीएनएस –कोतवाली रामनगर
4- एफआईआर नम्बर 281/25 धारा 74/115(2)/351(3)/352 बीएनएस – कोतवाली रामनगर
5- एफआईआर नं0 64/21 धारा 323/504/506 भादवि व (1)/4/3(1)घ एससीएसटी एक्ट – थाना कालाढूगी
6- एफआईआर नम्बर 109/22 धारा 323/353/427/447/504/506 भादवि – थाना कालाढूगी

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles