spot_img
spot_img
Tuesday, October 27, 2026
spot_img

काशीपुर : स्मार्ट पॉइंट से फंगस लगी मिली बिकानो की काजू कतली, ग्राहक ने की हर्जाने की मांग

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद): दीपावली पर गिफ्ट में देने के लिए काशीपुर के स्मार्ट पॉइंट से खरीदी गई बिकानो की काजू कतली में फंगस लगी हुई मिली। ग्राहक ने स्मार्ट पॉइंट और बिकानो कंपनी को शिकायती पत्र देकर हर्जाने की मांग की है।

बता दें कि आर्यनगर निवासी विजय कुमार मल्होत्रा ने दीपावली पर गिफ्ट देने के लिए स्मार्ट पॉइंट से काजू कतली के दो डिब्बे लिये और उन्हें अपने मित्रों को गिफ्ट में दे दिया। जब उन्होंने डिब्बा खोला तो उसमें काजू कतली में फंगस लगी हुई थी। जिस पर उन्होंने उन्हें वे डिब्बे वापिस भिजवा दिये। जिसके बाद विजय मल्होत्रा ने स्मार्ट पॉइंट और बिकानो कंपनी को पत्र लिखकर हर्जाने की मांग की है।

शिकायती पत्र में विजय मल्होत्रा ने कहा कि फंगस लगी मिठाई दीपावली पर देने और उसके वापस आने से उनके मान-सम्मान को भारी ठेस पहुंची है। उनकी छवि धूमिल हो गई और उनका दीपावली का त्यौहार खराब हो गया। इसलिए उन्हें इसकी भरपाई करें। अन्यथा वे कंज्यूमर कोर्ट में जायेंगे।

मल्होत्रा ने शिकायती पत्र की कॉपी एसडीएम काशीपर और जिला खाद्य अधिकारी को भी भेजी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles