spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

भाजपा ने नियुक्त किये पर्यवेक्षक, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, शैलेन्द्र बिष्ट और मोहन पाल बने काशीपुर के पर्यवेक्षक

सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में रायशुमारी हेतु पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है।

काशीपुर नगर निगम के लिए किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोहन पाल को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी को हरिद्वार का पर्यवेक्षक बनाया गया है। काशीपुर के गुरविंदर चंडोक को नैनीताल का पर्यवेक्षक बनाया गया है। आशीष गुप्ता को चम्पावत का पर्यवेक्षक बनाया गया है।

पूर्व केबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह बिष्ट, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल तथा नैनीताल विधायक सरिता आर्य को रुद्रपुर नगर निगम का पर्यवेक्षक बनाया गया है।

वहीं, नगर पानिका/नगर पंचायतों के लिए उधम सिंह नगर के लिए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रकाश हर्बोला, पूर्व विधायक जसपुर डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल तथा प्रदेश प्रवकता गीता ठाकुर को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

जिला काशीपुर की नगर पालिकाओं/नगर पंचायतों के लिए प्रदेश प्रवकता हेमन्त द्विवेदी,रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीपाल राणा को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

देखें पूरी लिस्ट –

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles