spot_img
spot_img
Monday, May 25, 2026
spot_img

भाजपा ने घोषित किये मंडल अध्यक्ष, मानवेन्द्र सिंह मानस बने नगर मंडल अध्यक्ष काशीपुर

विकास अग्रवाल
महानाद डेस्क : भाजपा ने अपने कई मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। भाजपा जिला काशीपुर में मानवेन्द्र सिंह मानस को नगर मंडल काशीपुर का अध्यक्ष बनाया गया है। मानवेन्द्र मानस भाजपा के खांटी नेता स्व. नरेन्द्र सिंह मानस के सुपुत्र हैं।

वहीं, बाजपुर विधानसभा के महुआखेड़ा गंज से हरजिन्दर सिंह तथा बाजपुर नगर से टिंकू सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, गदरपुर विधानसभा के केलाखेड़ा से शशिप्रीत सिंह को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

भूपेन्द्र सिंह खाती
भूपेन्द्र सिंह खाती

उधर, नैनीताल जिले से भूपेन्द्र सिंह खाती को रामनगर नगर मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। बलदेव सिंह रावत को पीरूमदारा मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। भीमताल विधानसभा के भीमताल नगर से कमल जोशी, भीड़ापानी से नरेश नयाल तथा धारी से कृष्ण चंद्र को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

कालाढूंगी विधानसभा से मुखानी से दलीप सिंह नेगी, बिठौरिया से कंचन उप्रैती तथा कोटाबाग से कमलेश पांडे को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles