spot_img
spot_img
Tuesday, June 23, 2026
spot_img

भाजपा का चुनावी अभियान शुरु, कोरोना से निबटने के लिए तैयार हो रहे हैं 25,000 स्वयंसेवक

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : 2022 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपना चुनावी अभियान शुरु कर दिया है। इसी उद्देश्य से मोर्चाे/समितियों के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के लिए पार्टी द्वारा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शुरु हो गया है।

इसी क्रम में काशीपुर के बाजपुर रोड स्थित एक होटल में भाजपा के दो दिवसीय विस्तारक वर्ग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि भाजपा आगामी 6 माह के चुनावी अभियान में जुट गई है। उत्तराखंड में पार्टी द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए पूरे प्रदेश में पार्टी के 14 संगठनात्मक जिलों व 252 मंडलों की सभी 70 विधानसभाओं में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

कौशिक ने बताया कि पार्टी द्वारा कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर 25,000 युवा स्वयंसेवकों की टीम तैयार की जा रही है। जो पूरे प्रदेश के 11235 बूथों पर जाकर लोगों की मदद करेंगे। वहीं पार्टी के प्रचार की कमान भी इन युवाओं के हाथ में रहेगी और ये युवा मोदी-धामी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जनता को अवगत कराने का कार्य भी करेंगे।

इस दौरान जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, खिलेन्द्र चौधरी, राम मेहरोत्रा, आशीष गुप्ता, डॉ. गिरीश तिवारी, इंतजार हुसैन, गुरविंदर सिंह चंडोक, मोहन बिष्ट आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles