spot_img
spot_img
Tuesday, October 27, 2026
spot_img

भाजपा विधायक से त्रस्त हुई काशीपुर की जनता : रवि ढींगरा

काशीपुर (महानाद) : कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष रवि ढींगरा के कार्यालय पर आयोजित बैठक में रवि ढींगरा ने कहा कि भाजपा विधायक से काशीपुर की जनता त्रस्त हो चुकी है और बदलाव करने के लिए तैयार है।

ढींगरा ने कहा कि विगत 19 सालों में शहर बेहाल हो चुका है। विधायक जी सो रहे थे, अब चुनाव आ गया तो जाग गये हैं। अब जागने से कुछ नहीं होगा। काशीपुर की जनता इस बार बदलाव चाह रही है। बदलाव होगा और कांग्रेस के पक्ष में होगा।

ढींगरा ने कांग्रेस हाईकमान से मांग की है कि इस बार विधानसभा चुनाव में युवा प्रत्याशी को उतारा जाये और प्रत्याशी की घोषणा समय से की जाये।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल, सुरेन्द्र रावत, हनी शर्मा, अजय ग्रोवर, शरद शर्मा, परमजीत सिंह, पंडित तरुण शर्मा, शम्मी शर्मा, रवि कुमार, निर्मल सिंह, सोनू सिंह, सुखचैन सिंह आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles