spot_img
spot_img
Thursday, January 15, 2026
spot_img

भाजपा ने चला रखा है आम जनता से जबरदस्त वसूली अभियान : हरीश चंद्र दुर्गापाल

रिम्पी बिष्ट
हल्दूचौड़ (महानाद) : भाजपा सरकार के राज में रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल, सहित सभी आवश्यक वस्तुओं की दामों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश दुम्का के नेतृत्व में आहूत पदयात्रा पंचायत घर चौराहे से हल्दूूचौड़ नया एवं पुराने बाजार होते हुए वापस हल्दूचौड़ चौराहे पर जनसभा में तब्दील हुई। जिसमें कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार की महान विफलताओं की निंदा करते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।

इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कार्यकर्ताओं और उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार ने उत्तराखंड राज्य सहित पूरे देश की माली हालत पर गहरी चोट पहुंचाने के साथ-साथ आम जनता से जबरदस्त वसूली अभियान चला रखा है। हर जगह टैक्सों की मार महंगाई चरम पर युवा बेरोजगारों को रोजगार नहीं। किसान मजदूर के साथ अन्याय। विकास के कार्य चैपट। पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्य और गरजमंद जनता के लिए चलाई गई योजनाएं ठप कर दी गई हैं। आज आम जनता, किसान, मजदूर, नौकरीपेशा वर्ग छोटे-छोटे कारोबारी महिलाएं युवा वर्ग सब परेशान हैं इसलिए ऐसे जनविरोधी सरकार को आने वाले चुनाव में अपनी वोट की ताकत से सत्ता से बाहर करना होगा।

इस पदयात्रा और पुतला दहन में पूर्व काबीना मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, ब्लाॅक अध्यक्ष कैलाश चंद दुम्का, विधानसभा प्रभारी विजय चंद्रा, सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र दुर्गापाल, पूर्व राज्य मंत्री राजेश खनवाल, लालकुआं विधानसभा समन्वयक उमेश चंद्र कबडवाल, दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, डाॅ. बालम सिंह बिष्ट, पूर्व निदेशक दयाकिशन बमेटा, पूर्व बीडीसी सदस्य दयाकिशन कबडवाल, शंभू दत्त कबडवाल, पूर्व बीडीसी किशन सिंह लटवाल, पूर्व बीडीसी भास्कर भट्ट, ग्राम प्रधान रमेश जोशी, पूर्व प्रधान हेमंत पाठक, पूर्व प्रधान बीड़ी खोलिया, ब्लॉक उपाध्यक्ष हरीश सिंह बिष्ट, किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव हेमवती नंदन दुर्गापाल, किसान सचिव महेश चंद्र कबडवाल, किसान नेता रमेश चंद्र तिवारी, ब्लॉक प्रचारमंत्री चंद्र बल्लभ खोलिया, ब्लॉक सचिव मथुरा दत्त भट्ट, ब्लॉक सचिव मोहन सिंह जीना, पूरन चन्द्र सुनाल, ब्लॉक संगठन मंत्री मोहन सिंह राणा, प्रचार मंत्री मोहन सिंह बिष्ट, हरीश चंद्र दुम्का, उमेश चंद्र दुर्गापाल (दीना), ब्लॉक महामंत्री केशव दत्त कविदयाल, पूरन चंद्र बिरखानी ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य खिमान्नद दुम्का, ब्लॉक संगठन मंत्री प्रकाश डोठाल, ब्लाक कार्यकारिणी सदस्य केशव दत्त कबडवाल, डीएन जोशी, जीवन चंद दुम्का, हरीश चंद्र दुम्का, किशन चंद्र दुम्का, किशन तिवारी, हेमचंद्र दुम्का हेमचंद्र संवाद, महेश चंद्र दुम्का, उमेश फुलारा, रमेश फुलारा, तेज सिंह मेहरा, तेज सिंह बिष्ट, कैलाश दुम्का, गर्वित कर्नाटक, हिमांशु कबडवाल, राकेश वर्मा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles