विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : महान देशभक्त डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वी जयंती के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नगर निगम सभागार में छात्रा सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट रहे।

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सच्चे राष्ट्रभक्त थे और आजादी के बाद देश को एकजुट रखने में जो भूमिका पंडित जवाहरलाल नेहरू तक नहीं निभा पाए, उस भूमिका को डॉ. मुखर्जी ने निभाया और आज अगर कश्मीर और पश्चिम बंगाल भारत का अंग है तो वह केवल डॉ. मुखर्जी की वजह से ही है। उन्होंने ही एक देश, एक प्रधान, एक विधान और एक निशान का नारा दिया। देश के विकास के लिए उनकी जो सोच थी, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में उस सोच के आधार पर विकास की योजनाएं बन रही हैं। बालिकाओं को मुफ्त शिक्षा देने का सपना उन्हीं का था। हमें डॉ. मुखर्जी के सिद्धांत और नीतियों पर आगे चलकर इस देश को विकसित राष्ट्र बनाना है और इसकी एकता और अखंडता को कायम रखना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता और दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीरों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर वंदे मातरम के बाद किया गया।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता के अमर सपूत थे, जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान कर दिया। आज हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनके सपनों को साकार करें।
कार्यक्रम में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल, पूर्व मेयर उषा चौधरी, दर्जा राज्य मंत्री सीमा चौहान सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखें और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन चरित्र के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि यह कार्यक्रम बालिकाओं में राष्ट्रभक्ति के प्रति जन जागरण की दृष्टि से किया गया है। इस छात्रा सम्मेलन में गोविंद बल्लभ पंत, आर्य समाज तथा तरावती सरोजनी देवी इंटर कॉलेज की सैकड़ों छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम को शानदार बनाने हेतु मेयर दीपक बाली के नेतृत्व में नगर निगम ने अपनी ओर से शानदार सहयोग दिया, जिसकी सभी आगंतुक मेहमानों ने प्रशंसा की। सभी अतिथियों का माल्यार्पण और अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर शानदार स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री मनजीत सिंह राजू, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोेत्रा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, भाजपा के जिला महामंत्री तथा महिला मोर्चा प्रभारी सुशील शर्मा, अवनीश चौहान, मुक्ता सिंह, डॉक्टर युनुस चौधरी, भाजपा प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश चावला, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आकांक्षा ठाकुर, राधा चौहान, पार्षद अनीता कांबोज, दीपा पाठक, प्रिंस बाली, वैशाली गुप्ता, अनिल कुमार, संजय शर्मा, बीना नेगी, महापौर प्रतिनिधि चौधरी समरपाल सिंह, जसवीर सिंह सैनी, मुकेश पाहवा, बबली चौहान, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा संगीता चौधरी, जिला मंत्री प्रियंका मिश्रा, नेहा चौहान, किरण फर्त्याल, प्रियंका अग्रवाल, रेखा सक्सेना, प्रीति अरोरा, मंजू यादव, मोहन बिष्ट, विजय सिंह, मनोज बिष्ट, ईश्वर चंद्र गुप्ता, राजीव अरोरा, अमित सिंह, चंद्रिका, कुसुम, योगेश शैली, संगीता चौधरी, कविता नेगी, निशा, दिव्या गोयल, पूनम बधारिया, डॉक्टर गिरीश चंद तिवारी आदि मौजूद रहे।



