spot_img
spot_img
Tuesday, July 7, 2026
spot_img

पहले बनाये संबंध, केस होने के डर से की शादी फिर दहेज की मांग कर घर से निकाला

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक युवती ने एसएसपी उधम सिंह नगर को प्रार्थना पत्र देकर एक युवक पर उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने, फिर शादी से मुकरने पर पर मुकदमें के डर से शादी करने और फिर उससे दहेज की मांग कर उसे घर से निकालने का आरोप लगाया है। आईटीआई कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर दी है।

वैशाली कालोनी, काशीपुर निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2019 में एक शादी समारोह में उसकी जान पहचान बाजपुर क्षेत्र निवासी एक युवक विनोद से हो गयी थी, तब से वे दोनों आपस में मिलने-जुलने लगे, जिसके पश्चात विनोद सैनी उससे शादी करने के लिए कहने लगा, तो उसने कहा कि अभी उसकी उम्र शादी की नहीं हुई है और उसके परिवार वाले अभी उसकी शादी करने के लिए सहमत नहीं होंगे।

युवती ने बताया कि इसके बाद विनोद आये दिन उसे घुमाने के बहाने ले जाता और कहता कि यदि उसने उससे शादी नहीं की तो वह जान दे देगा और उसने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया, जिसके पश्चात वह उसके साथ शादी करने का वादा कर शारीरिक संबंध स्थापित करने लगा, जिसके पश्चात युवती ने उससे शादी करने के लिए कहा तो वह कहने लगा कि उसने नौकरी के लिए अप्लाई कर दिया है और जल्द ही उसकी सरकारी नौकरी लग जायेगी और नौकरी लगते ही वह उससे शादी कर लेगा।

युवती ने बताया कि वर्ष 2022 में वह नौकरी करने के लिए दिल्ली चली गयी तो विनोद अपनी तैयारी करने के बहाने से कई बार उसके कमरे पर आकर रहा और वहां रहने के दौरान भी उसने उसके साथ कई बार शारीरिक संबध स्थापित किए। अप्रैल 2023 में विनोद का चयन आईटीबीपी में हो गया और वह अपनी ट्रेनिग करने के लिए चला गया और वहां जाने के पश्चात उसने उसे नौकरी छोड़कर घर वापिस जाने के लिए कह दिया जिसके पश्चात वह सितम्बर 2023 में विनोद के कहने पर नौकरी छोड़कर घर वापिस आ गयी।

युवती ने बताया कि सितम्बर 2024 में विनोद की नियुक्ति आईटीबीपी में हो गयी। नियुक्ति प्राप्त करने के लगभग पंद्रह दिन के पश्चात विनोद घर वापिस आ गया और उस दौरान भी उनके बीच शारीरिक संबध स्थापित हुए, जब उसने विनोद से शादी करने के लिए कहा तो उसने उसके साथ शादी करने से इन्कार कर दिया तो उसने विनोद व उसके परिजनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया। जिस पर विनोद और उसके परिवार वाले उससे शादी करने के लिए सहमत हो गये और 2.09.2025 को उन दोनों की शादी हो गई। जिसके बाद उसने अपने पति विनोद व ससुरालवालों के विरुद्ध किये गये मुकदमे को वापिस ले लिया और अपनी ससुराल चली गयी।

युवती ने बताया कि जैसे ही वह अपनी ससुराल पहुंची तो उसकी ससुराल वाले, उसका पति विनोद, सास, ससुर, ननदें उसे ताने देने लगे कि तू हमारे घर खाली हाथ आ गयी है और तेरे परिवारवालो ने तुझे दहेज में कुछ भी देकर नहीं भेजा। तुम लोगों ने यह भी नहीं सोचा कि हम एक सरकारी नौकरी वाले के घर रिश्ता जोड़ रहे हैं और पूरे गांव वाले व रिश्तेदार हमें ताने दे रहे है कि हमारा लड़का सरकारी नौकरी में है और तुमने बिना किसी दहेज के शादी कर ली है। तू अपने मायके वालों से हमारी दहेज की मांग 10 लाख रुपये नकद को पूरा कराकर दे। जिस पर उसने अपने ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया तो वह कहने लगे कि हमने केवल पुलिस से बचने के लिए शादी की है, ना कि तुझे इस घर में रखने के लिए, जिसके पश्चात उसके ससुराल वालों ने उसके साथ गाली गलौच कर बुरी तरह मारपीट की और उसके साथ नौकरों जैसा बर्ताव किया।

युवती ने बताया कि दिनांक 10.09.2025 की सुबह 8 बजे उक्त सभी लोगों ने मिलकर उसे धक्के मारकर घर से निकाल दिया। वह किसी तरह अपने मायके पहुंची तो उसके मायके वालों ने भी उसे ताने देकर घर से निकाल दिया कि तूने हमारी इच्छा के विरुद्ध शादी की है, अब तू उसी घर में जाकर मर, इस घर में तेरे लिए कोई जगह नहीं है। तब से वह मजबूरन वैशाली कालोनी, काशीपुर में एक किराये के मकान में रह रही है। उसने अपने ति व उसुराल वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

एसएसपी के आदेश पर आईटीआई कोतवाली पुलिस ने युवती के पति व ससुराल वालों के खिलाफ दहेज एक्ट की धारा 3, 4, बीएनएस की धारा 115(2), 352, 85 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई हरविन्द्र कुमार के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles