spot_img
spot_img
Sunday, March 1, 2026
spot_img

भाजपाईयों ने किया काशीपुर की नवनिर्वाचित नगर कार्यकारिणी का स्वागत

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : आज भाजपा की नगर मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत कार्यक्रम श्री अग्रवाल सभा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर मुख्य पदाधिकारियों में भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, डॉ. गिरीश तिवारी, जिला महामंत्री मोहन बिष्ट, नगर प्रभारी अमित नारंग, जिला उपाध्यक्ष लविश अरोरा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल आदि का भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने सम्मान किया।

इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव एवं लोकसभा 2024 के चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता जी-जान से बूथ स्तर तक भाजपा की लहर को मजबूत बनाने के लिए जुट जायें। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन पर चलते हुए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जमीनी स्तर से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर जाकर जनता में जगाने के लिए संकल्पित रहे।

इस दौरान भाजपा नगर मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष कल्पना राणा, उपाध्यक्ष अनीता काम्बोज, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल बंटी, उपाध्यक्ष सर्वेश शर्मा, महामंत्री विपिन अरोरा, महामंत्री रवि प्रजापति, मंत्री उषा शर्मा, मंत्री कमल राही, मंत्री राजकुमार यादव, मंत्री वीर सिंह चौहान, मंत्री घनश्याम सैनी, कोषाध्यक्ष तरुण शर्मा, मीडिया प्रभारी नितिन पुष्कर, आईटी संयोजक योगेश जोशी, सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक कुमार आदि पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया।

इस दौरान नगर महामंत्री विनीत अरोरा, ईश्वर चंद्र गुप्ता, रीति नागर, मंजू यादव, अनीता कंबोज, बंटी अग्रवाल, शाहरुख खान, मयंक सपरा, अजय टंडन बोकी, सर्वेश शर्मा, अवतार गुप्ता, हितेंद्र भटनागर, अमर सिंह रावत, आशाराम, मोहित भारद्वाज, सचिन ठाकुर, पीयूष कथूरिया, अवनीश चौहान आदि तमाम भाजपा पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles