spot_img
spot_img
Thursday, March 12, 2026
spot_img

भाजपा सरकार में युवा परेशान, महिलायें परेशान, किसान परेशान : कांग्रेस

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए तैयारियां शुरु कर दी हैं। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नवचेतना भवन में एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में पार्टी द्वारा नियुक्त किए गए एआईसीसी के ऑब्जर्वर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 किस तरह से फतह किया जाए उस पर चर्चा की गई।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने बताया कि एआईसीसी द्वारा ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। उनके, जिला अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, समस्त संगठन के अध्यक्षों तथा महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा नव चेतना भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर चर्चा की गई।
इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जिस तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। युवा परेशान हैं, महिलाएं परेशान हैं, देशभर का किसान परेशान हैं। देश में रहने वाला प्रत्येक नागरिक भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार से परेशान और बेहाल है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत के साथ आएगी। जिसके लिए कांग्रेस संगठन पूरी मजबूती के साथ उत्तराखंड से भारतीय जनता पार्टी कि सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेगा।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, प्रदेश सचिव अरुण चैहान, मुशर्रफ हुसैन, राशिद फारुकी, सुभाष पाल, अशरफ अली, मनोज जोशी एडवोकेट, उमा वात्सल्य, मुक्ता सिंह, रोशनी बेगम, इंदु मान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles