ब्राह्मण उत्थान महासभा ने खेली फूलों की होली, लगाया एक-दूसरे को अबीर गुलाल

0
84

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : ब्राह्मण उत्थान महासभा ने होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य लोग शामिल हुए और एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दी।

अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा, काशीपुर द्वारा पंडित गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज के सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष पंडित उमेश जोशी एडवोकेट थे। होली मिलन समारोह की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष पंडित शैलेंद्र मिश्रा एडवोकेट ने की। कार्यक्रम का संचालन पंडित आरसी त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में सभी ब्राह्मणजनों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी तथा पुष्प वर्षा कर फूलों की होली खेली। कार्यक्रम में विमल गुड़िया एवं मनोज डोबरियाल आदि ने होली के गीत सुनाये।

Advertisement

इस दौरान समारोह के मुख्य अतिथि विशाल शर्मा ने कहा कि होली मिलन के इस कार्यक्रम में मैं सभी अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के पदाधिकारियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि यह क्षण सभी के लिए मनमोहक यादों से भरा सुखद अनुभव देने वाला था। उन्होंने ब्राह्मणों को एक होने की शक्ति के बारे में बताया।

विशिष्ट अतिथि उमेश जोशी एडवोकेट ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगे भी इस तरह का कार्यक्रम हो इसकी भी पहल के लिए आयोजक मंडल को सराहना करते हुए करवा को चलते रहने की बात कही। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के संबंध में अपने विचार रखे।

इस दौरान अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा की महिला जिला उपाध्यक्ष दीपिका गुड़िया आत्रेय ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोरोना का कहर अभी भी जारी है। इसलिए उन्होंने सबसे सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए होली मनाने की अपील की।

कार्यक्रम में प्रमुख वक्ताओं में संरक्षक विमल गुड़िया, संजय चतुर्वेदी, अरविंद शर्मा, सुरेश शर्मा के अलावा मनोज जोशी एडवोकेट, पूनम शर्मा, हौसला मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष हेम भट्ट, जिला सलाहकार सुरेश चंद जोशी आदि वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे।

होली मिलन समारोह में अमित पांडे, प्रभाकर जोशी, यूडी जोशी, भुवन चंद्र सती, मनीराम शास्त्री, मोहन चंद्र पपनै, पंकज पंत, चंद्रावती महाविद्यालय की प्राचार्या कीर्ति पंत, महिला प्रकोष्ठ सचिव तनु त्यागी, अजीता, कामिनी, प्रीति आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here