spot_img
spot_img
Saturday, April 4, 2026
spot_img

ब्रेकिंग न्यूज : महिला टीचर का अपहरण कर कार में निर्वस्त्र कर घुमाया

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद): एक प्राइवेट स्कूल की महिला टीचर ने अपने पति व उसके दो दोस्तों पर उसका अपहरण करने के बाद कार में निर्वस्त्र कर घुमाने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी एक प्राइवेट स्कूल की टीचर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 7.2.2008 को उसकी शादी दढ़ियाल रोड स्थित एक ग्राम निवासी युवक से हुई थी। पति से न बन पाने के कारण वह विगत 9.4.2023 से अपनी मां के साथ रह रही है। 8 फरवरी की सुबह जब वह स्कूल जाने के लिए निकली तो उसके पति ने अपनी स्विफ्ट कार उसकी स्कूटी के आगे लगाकर उसे रोक लिया और अपने दो दोस्तों की मदद से पिस्टल दिखाकर उसे कार में बैठा लिया।

महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति और उसके दोस्तों ने उसे निर्वस्त्र कर दिया, उसके द्वारा विरोध करने पर उन्होंने उसे पिस्टल के बट से मारकर घायल कर दिया और फिर ऐसी ही हालत में उसे काशीपुर से बाजपुर, स्वार घुमाते हुए रामपुर के चौखंडी स्थित अपनी रिश्तेदार के यहां ले गया। फिर ये लोग कहने लगे कि रात हो जाये तो इसकी हत्या कर देंगे।

महिला ने बताया कि उसने हिम्मत कर कार से उतर कर शोर मचाया जिस पर कई लोग इकट्ठे हो गये। शोर मचाने के बावजूद आरोपियों ने उसे कपड़े नहीं पहनने दिये। किसी प्रकार इस घटना की सूचना उसके परिजनों को मिल गई जिस पर उसके मामा-मामी रात्रि के लगभग 12 बजे चौखंडी पहुंचे और उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़वाकर घर ले आये।

शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 323/354 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles