spot_img
spot_img
Tuesday, June 23, 2026
spot_img

ब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखण्ड पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त

देहरादून (महानाद) : उत्तराखण्ड में होने वाले आगामी सामान्य विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा, निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, अनूप चंद्र पाण्डेय व भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी देहरादून पहुंचे। उत्तराखण्ड की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने सभी का स्वागत किया।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त की अध्यक्षता में भारत निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय टीम ने होटल एलपी विला में राजनीति दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों द्वारा प्रस्तुतिकरण दिया गया। फिर मुख्य निर्वाचन अधिकारी और स्टेट नोडल पुलिस अधिकारी द्वारा भी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी दी गई।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड द्वारा तैयार किये गये ‘उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव 2022’ के लोगो ‘कौथिग’ और मतदाता निर्देशिका का विमोचन किया। इसके साथ ही ईवीएम व वीवीपेट की जानकारी देने वाले पोस्टर और पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिता के वीडियो का भी विमोचन किया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles