spot_img
spot_img
Saturday, July 11, 2026
spot_img

ब्रेकिंग उत्तराखंड : सांसद अजय भट्ट बन सकते हैं मोदी सरकार में मंत्री, पहुंचे पीएम आवास

नई दिल्ली (महानाद) : नई दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। सासंद अजय भट्ट को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिलने वाली है। बता दें कि आज शाम 6 बजे मादी मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है उससे पहले मंत्रिमंडल में मंत्री पद पाने वाले संभावित सांसदों का 7, लोक नारायण मार्ग पर पहुंचना शुरु हो गया है जिसमें एक नाम नैनीताल लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट का भी है। विदित हो कि माना जा रहा था कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत या पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ रावत का मंत्रिमंडल में जगह दी जायेगी लेकिन उनकी जगह सांसद अजय भट्ट का तरजीह दी गई है।

इसके अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया, पशुपति पारस, भूपेन्द्र यादव, मीनाक्षी लेखी, नारायण राणे, सर्वानंद सोनेवाल, अनुप्रिया पटेल, कपिल पाटिल, सुनीता दुग्गल, हिना गावित, शांतनु ठाकुर, प्रीतिम मुंडे सहित कई अन्य प्रधानमंत्री निवास पर पहुंच चुके हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles