spot_img
spot_img
Wednesday, October 7, 2026
spot_img

बीएसएनएल (BSNL) लाया सैटेलाइट फोन, बिना टावर सीधे सैटेलाइट से होगी कॉलिंग

महानाद डेस्क : भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने बिना मोबाइल टावर के सीधे सैटेलाइट के जरिए कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा देने वाला सैटेलाइट फोन बाजार में उतारा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त से इस हाईटेक डिवाइस की बुकिंग शुरू हो गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए इस फोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए पुलिस वेरिफिकेशन समेत कड़े सुरक्षा मानक लागू किए गए हैं।

गृह मंत्रालय और दूरसंचार विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत सैटेलाइट फोन खरीदने से पहले ग्राहक का पुलिस सत्यापन अनिवार्य होगा। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद ही डिवाइस ग्राहक को सौंपा जाएगा। खरीदार को फोन के इस्तेमाल का उद्देश्य, संभावित अवधि और जिस भौगोलिक क्षेत्र में इसका उपयोग किया जाएगा, उसकी जानकारी भी देनी होगी।

इस तरह के सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल फिलहाल सेना, नौसेना, वायुसेना, आपदा प्रबंधन एजेंसियों, दूरदराज के क्षेत्रों, वन विभाग, एडवेंचर टूरिज्म और मर्चेंट नेवी जैसे क्षेत्रों में किया जाता है।

1.12 लाख रुपये से शुरू होगी कीमत :
बीएसएनएल ने सैटेलाइट फोन की शुरुआती कीमत 1.12 लाख रुपये तय की है। आने वाले दिनों में कंपनी के विभिन्न कार्यालयों में इसका स्टॉक उपलब्ध कराया जाएगा। अलग-अलग टेलीकॉम सर्कल के हिसाब से इसके लिए अलग-अलग टैरिफ प्लान भी तैयार किए जा रहे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles