spot_img
spot_img
Friday, February 27, 2026
spot_img

रामनगर : धनगढ़ी नाले में पलटी बस, खतरे में पड़ी यात्रियों की जान, देखें वीडियो

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : बारिश के कारण रपटे पर चल रहे जबरदस्त पानी में एक बस धनगढ़ी नाले में पलट गई जिससे दर्जनों यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई।

आपको बता दें कि उत्तराखंड में हो रही जबरदस्त बारिश जगह-जगह अपना कहर दिखा रही है। ऐसी ही एक घटना रामनगर-रानीखेत रोड पर घटित हुई। बारिश के कारण धनगढ़ी के पास रपटे में आ रहे पानी में एक बस ड्राइवर ने अपनी बस डाल दी लेकिन पानी के वेग के कारण बस संभाल न पाने के कारण बस धनगढ़ी नाले में पलट गई। जिससे उसमें सवार 11 लोगों की जान सांसद में पड़ गई। जैसे तैसे बस में सवार यात्रियों को आसपास के लोगों ने जेसीबी की मदद से बाहर निकाला। गनीमत रही कि सभी यात्री सकुशल निकाल लिये गये।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles