spot_img
spot_img
Wednesday, February 18, 2026
spot_img

अतिक्रमण हटाओ अभियान है जारी : प्रशासन ने दिये 60 लोगों को नोटिस

गूलरभोज/रुद्रपुर (महानाद) : उत्तराखंड में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है। कल 8 एकड़ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद आज प्रशासन ने 60 लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए 15 दिन का नोटिस जारी किया है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश के क्रम में सोमवार को एडीएम कौस्तुभ मिश्रा के निर्देशन में सिंचाई विभाग द्वारा हरिपुरा जलाशय, गूलरभोज में सरकारी भूमि पर अतिक्रमणकारियों को नोटिस देने की कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 60 नोटिस जारी किए गए, जिसमें से चार धार्मिक स्थल भी हैं।

एडीएम मिश्रा ने कहा कि 15 दिन की नोटिस अवधि बीतने के उपरांत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में पुलिस, प्रशासन, सिंचाई विभाग के अधिकारी एवं टीम मौजूद रहे।

एडभ्एम ने बताया कि हरिपुरा जलाशय के इस स्थान पर प्रथम चरण में 1.13 हेक्टेयर से अतिक्रमण हटाया जा चुका है, द्वितीय चरण में 2.45 हेक्टेयर से अतिक्रमण हटाया जाना है। इस दौरान एसडीएम ऋचा सिंह, सहायक अभियंता सिंचाई, कोतवाल आदि मौजूद थे।

rudrapur_news

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles