spot_img
spot_img
Sunday, February 22, 2026
spot_img

राह चलते कार चालकों को अवैध पिस्टल दिखाकर डराने वाला बदमाश गिरफ्तार

रुद्रपुर (महानाद) : राह चलते कार चालकों को अवैध पिस्टल दिखाकर डराने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि एसआई प्रदीप कुमार, एएसआई नवीन जोशी, कां. महेश राम व विजय पाल सिंह के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि दिनांक 28-06-2025 की शाम के समय रामपुर रोड पर राह चलते कार चालकों को पिस्टल दिखाकर डराने वाले व्यक्ति का नाम अमृतपाल है, जो अभी सेल्स टैक्स कार्यालय के पास चाय की दुकान के पास खड़ा है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम सेल्स टैक्स कार्यालय पर पहुंची तो देखा कि वहां पर एक लाल रंग की टी-शर्ट और काले रंग की जींस पहने एक युवक खड़ा है जो पुलिस को देखकर एकदम सकपकाते हुए नई निर्माणाधीन मण्डी की ओर तेज कदमो से चलने लगा। जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम अमृत पाल सिंह (29 वर्ष) पुत्र सुखदेव सिंह निवासी लोक विहार कालोनी, रुद्रपुर बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैघ पिस्टल .32 बोर तथा एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।

पूछताछ करने पर अमृत पाल ने बताया कि उस दिन मैं अपनी क्रेटा कार से था, मेरे साथ आकाश (28 वर्ष) पुत्र धर्मेन्द्र निवासी सामिया लेक सिटी, रुद्रपुर, गगनदीप (35 वर्ष) निवासी डिबडिबा, उ.प्र. भी थे। हमारा, एक वाहन चालक जो रुद्रपुर से रामपुर की ओर जा रहा था से गाड़ी ैको ओवरटेक करने को लेकर बहस हो गई थी। जिसके बाद मैंने अपनी इस पिस्टल से उक्त कार चालक को डराया और धमकाया था। वो हमारी गाड़ी का नम्बर न नोट कर ले, इसलिए हम लोग वहां से भाग गए थे।

पुलिस ने अमृतपाल के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 3 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles