spot_img
spot_img
Wednesday, September 9, 2026
spot_img

रुद्रपुर : त्रिशूल चौक पर भड़काऊ बयान और धमकी देने वाले मुफ्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर (महानाद) : बाराबफात के जुलूस के दौरान त्रिशूल चौक पर भड़काऊ बयान और धमकी देने वाले मुफ्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी गई है।

उक्त जानकारी देते हुए सीओ विभव सैनी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेने के बाद एसएसपी अजय गणपति के आदेश पर बाराबफात के जुलूस के दौरान त्रिशूल चौक पर भड़काऊ बयान और धमकी देने वाले मुफ्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।

सीओ विभव सैनी की बाइट

वहीं, रुद्रपुर से भाजपा विधायक शिव अरोरा ने भी अपने फेसबुक पेज पर वीडियो संदेश के जरिए कहा है कि उत्तराखंड में पुष्कर धामी की सरकार है। उन्होंने कहा कि बाराबफात के जुलूस के दौरान त्रिशूल चौक पर कठमुल्ले धमका रहे थे कि यदि मदरसे बंद करे गये तो देखना कि मुसलमान क्या हाल करेंगे। उन्होंने कहा कि अवैध मदरसे बंद ही नहीं होंगे, नेस्तनाबूद होंगे। देखें पूरा वीडियो –

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles