सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : क्षेत्र के ग्राम gYnqvk में दर्दनाक सड़क हादसे में गूलर घट्टी, रामनगर निवासी 35 साल के शहनवाज उर्फ शानू की मौत हो गई।
आपको बता दें कि बुधवार शाम को हल्दुआ क्षेत्र में शहनवाज उर्फ शानू की बाइक की एक कार से जोरदार टक्कर हो गई। घायल शानू को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए काशीपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक शहनवाज उर्फ शानू अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। हादसे की खबर से परिवार के साथ-साथ परिचितों और स्थानीय लोगों में भी शोक की लहर है। मृतक के बड़े भाई शकील खान रामनगर की जामा मस्जिद के सदर हैं। ऐसे में हादसे की खबर सामने आने के बाद बड़ी संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त करने शानू के घर पहुंच रहे हैं।

वहीं हादसे के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा वाहन और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।



