spot_img
spot_img
Wednesday, September 9, 2026
spot_img

नगर निगम की कूड़ा गाड़ी ने मारी बुलेट सवार को टक्कर, हुई मौत

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पॉलीटेक्निक के पास नगर निगम की कूड़ा गाड़ी ने एक बुलेट सवार को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।

आपको बता दें कि दिनांक 28.08.2026 को प्रातः 11ः24 बजे अनिकेत नाम के युवक ने पुलिस को सूचना कि पॉलीटेक्निक कालेज के पास नगर निगम के एक वाहन ने बुलेट मोटर साईकिल सवार को टक्कर मार कर घायल कर दिया है।

उक्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए चौकी कटोराताल में तैनात चीता मोबाइल व अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुँचे तो देखा कि नगर निगम छोटा हाथी (कूड़ा फेंकने वाला वाहन) रजि. नं.-यूके 07 सीडी 7220 व बुलेट नं. यूके 18 जे-3617 में आपस में टक्कर हो गयी थी, जिससे मौके पर बुलेट सवार आकाश (25 वर्ष) पुत्र स्व. हरिओम निवासी हाइडिल कालोनी, मानपुर रोड, काशीपुर गम्भीर रुप से घायल हो गया।

घायल आकाश को जनता की मदद से उपचार हेतु तुरंत मानपुर रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया गया है।

मृतक आकाश के शव को पोस्टमार्टम व पंचायतनामा की कार्यवाही हेतु एलडी भट्ट चिकित्सालय, काशीपुर की मोर्चरी में रखवाया गया तथा दुर्घटना में संलिप्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर सुरक्षा की दृष्टि से चौकी कटोराताल में खड़ा करवा दिया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles