spot_img
spot_img
Friday, May 15, 2026
spot_img

फर्जी वसीयत बनाकर विधवा की संपत्ति हड़पने की कोशिश, 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : आईटीआई कोतवाली पुलिस ने एक विधवा महिला की तहरीर के आधार पर 5 लोगों के खिलाफ फर्जी वसीयत बनाकर उसकी संपत्ति हड़पने की कोशिश करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

सैनिक कालोनी, नीझड़ा, काशीपुर निवासी पायल रानी पत्नी स्व. अजय कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 2.12.2020 को अजय कुमार पुत्र स्व. ओमप्रकाश निवासी सैनिक कॉलोनी, जसपुर खुर्द, नीझड़ा के साथ हुयी थी, उसकी एक चार साल की पुत्री है। प्रदिनांक 30.04.2024 को पीलिये के कारण उसके पति का निधन हो गया था।

पायल ने बताया कि उसके पति के निधन के कुछ समय बाद उसके जेठों संजय कुमार व अतुल कुमार, दीपक मण्डल पुत्र किस्टो मण्डल निवासी दुर्गा कॉलोनी व नासिर हुसैन पुत्र शरीफ अहमद निवासी लालपुर, काशीपुर व अंकित कुमार पुत्र राजेन्द्र अग्रवाल निवासी सैनिक कॉलोनी, काशीपुर, उसके स्व. पति अजय कुमार के नाम से एक फर्जी कूटरचित मिथ्या वसीयत बनाकर उसकी सम्पत्ति हड़पने की कोशिश कर रहे हैं तथा उसे व उसकी पुत्री को जान से मारने की धमकी व गाली-गलौज, मारपीट कर उसे व उसकी पुत्री को डरा-धमकाकर घर से बाहर निकाल दिया है। ये लोग उसके भाईयों व पिता को भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

पायल रानी ने बताया कि विपक्षीगणों ने घर में रखे सोने, चांदी के जेवर, जमीनों, बैंक वित्तिय संस्थानों, एलआईसी के बीमों के बॉन्ड इन सभी के मूल कागजात (स्त्रीधन) आदि व प्रार्थिनी के पति का रिवाल्वर, गाड़ियां व समस्त घरेलू सामान अपने कब्जे में ले लिया है। उक्त लोग उसकी चल व अचल सम्पत्ति हड़पना चाहते हैं।

पायल ने उसकी समस्त चल व अचल सम्पत्ति को उक्त लोगों से कब्जामुक्त कराकर उसे मालिकाना हक दिलाने की अपील की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उक्त 5 लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 318(4), 336(3), 338, 351(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई पुष्कर दत्त भट्ट के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles