spot_img
spot_img
Wednesday, June 10, 2026
spot_img

बड़ी खबर : 20 मई को बंद रहेंगे देशभर के मेडिकल स्टोर

जसपुर (महानाद) : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने 20 मई को देश भर में सभी मेडिकल स्टोर को बंद रखने का ऐलान किया है।

उक्त जानकारी देते हुए कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की जसपुर इकाई के महामंत्री अवलोक जैन ने बताया कि उन्होंने एसडीएम जसपुर को ज्ञापन देकर 20 मई को बंद की सूचना दी है।

ज्ञापन में कहा गया है कि हमारे द्वारा केंद्र एवं राज्य स्तर पर विभिन्न प्राधिकरणों के समक्ष बार-बार निवेदन करने के बावजूद, औषधि व्यापार एवं जनस्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले गंभीर मुद्दे अब तक अनसुलझे हैं। यह स्थिति अबअत्यंत चिंताजनक स्तर पर पहुंच चुकी है, जिससे 12.40 लाख से अधिक केमिस्ट्स तथा लगभग 4 से 5 करोड़ आश्रितों की आजीविका पर संकट उत्पन्न हो गया है। यदि उनकी मांगे न मानी गईं तो वे 20 मई को पूरे देश में मेडिकल स्टोर बंद रखेंगे।

देखें पूरा ज्ञापन –

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles