spot_img
spot_img
Sunday, February 8, 2026
spot_img

मकान बेचने के नाम ठगी करने के 9 महिला/पुरुष आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जसपुर (महानाद) : 1 महिला ने 9 महिला/पुरुषों पर उसे मकान बेचने के नाम धोखाधड़ी कर लाखों रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस नेकोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

ग्राम मेघावाला, जसपुर निवासी रूबीना परवीन पत्नी शाहनबाज खान ने न्यायिक मजिस्ट्रेट जसपुर की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसे परिवार सहित रहने के लिए एक अन्य मकान की आवश्यकता थी, जिस पर उसने गाँव के ही कई लोगों से बना बनाया मकान खरीदने की बात कहीं, जिस पर अर्जुन सिंह पुत्र बत्तू सिंह ने उससे कहा कि उसका ग्राम मेघावाला में एक मकान है, जिसमें 3 कमरें मय बरामदा, लैटरीन, बाथरूम, किचन व जीना बना है। उसने अपने मकान के स्वामित्व के संबंध में कागजात भी उसे दिखाये, जिसमें ग्राम मेघावाला, जसपुर के खसरा नं. 314 मिन कुल क्षेत्रफल 101.84 वर्ग मीटर अर्जुन सिंह के नाम दर्ज था।

रूबीना परवीन ने बताया कि उसे अर्जुन सिंह पर पूर्ण भरोसा हो गया और उसने 5,90,000 रुपये में उक्त मकान का सौदा तय कर लिया। दिनांक 29.11.2024 को उसने मकान की रजिस्ट्री अपने पक्ष में करा ली और बैंक माध्यम से 5,90,000 रुपये की धनराशि भी अदा कर दी। रजिस्ट्री कराने के उपरांत जब उसने अर्जुन सिंह से घर खाली करने को कहा तो अर्जुन सिंह व उसकी पत्नी बबीता कहने लगे कि अभी सर्दियों का मौसम है, तुम अभी यह मकान कुछ समय के लिए हमें किराये पर दे दो, जैसे ही हम अपने नये घर की व्यवस्था करेंगे, मकान खाली कर तुम्हें दे देंगे। मानवता के नाते वह उनके झांसे में आ गई और लिखा पढ़ी कर 11 माह के लिए अक्टूबर 2025 तक अपने मकान को उन्हें किराये पर दे दिया।

रूबीना परवीन ने बताया कि किराया अवधि समाप्त होने पर जब उसने नवम्बर 2025 में अर्जुन व बबीता से मकान खाली करने को कहा तो वे लोग आनाकानी करने लगे जिससे प्रार्थिनी को शक होने लगा। इस पर जब उसने जाँच पड़ताल की तो उसे पता चला कि अर्जुन ने अपना उक्त मकान पहले से ही जसवीर कौर पत्नी जरनैल सिंह को बेच दिया था और फिर जसवीर कौर ने उक्त मकान अर्जुन सिंह के बहनोई नन्हें सिंह पुत्र पन्रेम सिंह को बेच दिया है। 6

यह पता चलने पर दिनांक 09.12.2025 को वह अपने पति शाहनवाज खान के साथ दोपहर के समय अर्जुन सिंह के घर पहुंची तो वहां पर अर्जुन सिंह, उसकी पत्नी बबीता, नन्हें सिंह, कृपाल सिंह पुत्रगण प्रेम सिंह, नेहा, संध्या, राजपाल तथा गीता पहले से मौजूद थे। जब उसने अर्जुन व बबीता से इस संबंध में नाराजगी जताई और उनसे कहा कि तुमने जब अपना मकान पहले से ही बेच रखा तो यही मकान तुमने हमें दोबारा क्यों बेचा, तुमने हमारे साथ धोखाधड़ी करके हमारे रुपये हड़पे हैं। इतना सुनते ही उक्त सभी विपक्षीगण आगबबूला हो गये और उसे व उसके पति को माँ-बहन की गंदी-गंदी गालियाँ देते हुए कहने लगे कि हम सब मिलकर ऐसे ही लोगों को ठगते हैं, तुम इस मकान पर कभी आने की भी मत सोचना, नहीं तो तुम लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा। मौके पर काफी शोर-शराबा होने के उपरांत वह अपने पति के साथ वापिस अपने घर लौट आई।

रूबीना परवीन ने कहा कि उक्त सभी लेागों ने उसके साथ ठगी व धोखाधड़ी कर उसके रुपये हड़प लिये हैं। उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाये।

कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने उक्त सभी 9 महिला व पुरुषों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 351(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई भूपाल सिंह पौड़ी के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles