spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

कुंडा : कोर्ट के आदेश पर 9 महिला/पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : कोर्ट के आदेश पर कोतवाली कुंडा पुलिस ने 9 महिला/पुरुषों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

ग्राम कुदईयोंवाला, कुंडा, काशीपुर निवासी पंकज कुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके व उसकी पत्नी के साथ दिनांक 21-09-2025 की प्रातः 11ः30 बजे अमित कुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह, लक्ष्मी उर्फ नविता पत्नी अमित कुमार, सुरेन्द्र सिंह पुत्र महावीर सिंह, अनीता पत्नी प्रवीण कुमार, प्रवीण कुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह, निवासीगण ग्राम- कुदईयोंवाला, थाना-कुण्डा, तहसील-काशीपुर, व तरुण कुमार पुत्र स्व. देवराज सिंह ग्राम-महेंद्री, थाना छजलैट, जिला-मुरादाबाद तथा नरेश कुमार व विनीत कुमार पुत्रगण स्व. महेंद्र सिंह, सुरेश कुमार पुत्र स्व. चंदर सिंह, निवासीगण ग्राम-जामुनवाला, अफजलगढ़, जिला-बिजनौर, उत्तर प्रदेश ने एकराय होकर उक्त प्रवीण कुमार की शह पर लगभग पच्चीस-तीस बदमाशों के साथ गिरोह बनाकर उनके रास्ते में पिलर लगाकर उसका रास्ता बंद करना शुरू कर दिया, जिसकी सूचना प्रउसने व उसकी पत्नी ने 11ः46 पर एसडीएम काशीपुर, 11ः55 पर 112 नम्बर से पुलिस को, 11ः56 पर सीएम पोर्टल एवं सीओ काशीपुर, 11ः57 पर एसएचओ कुण्डा को दूरभाष पर दी।

पंकज ने बताया कि इसके बाद मौके पर पुलिस आयी और विपक्षी अमित कुमार व सुरेन्द्र सिंह तथा उसे थाने पर ले गये और बाकी बचे व्यक्तियों ने एक राय होकर उसकी रैम्प व दीवार तोड़ना शुरू कर दिया। जब उसकी पत्नी ने उक्त व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया तो उसकी पत्नी रेखा के ऊपर अनीता व लक्ष्मी उर्फ नविता ने गहती से जानलेवा हमला कर दिया तथा गुंडों ने धक्का देकर गाली गलौच की तथा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी, तब सकी पत्नी ने पीछे हटकर अपनी जान बचायी नहीं तो उक्त महिलाएं उसकी पत्नी को जान से मार देतीं तथा अन्य बदमाशों ने उसका रैंप और पाइप लाइन व पानी का नल तोड़ दिया। उक्त अपराध सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया।

पंकज ने बताया कि कुण्डा थाने के उपनिरीक्षक को उसी दिन घटनाक्रम से अवगत कराते हुए मौके की घटना की वीडियो भी दिखाई और दिनांक 22-09-2025 को एक लिखित तहरीर जन शिकायत डेस्क पर रिसीव करायी। घटनाक्रम की सूचना दिनांक 22-09-2025 को पंजीकृत डाक से एसएसपी उधम सिंह नगर को भी दी।

पंकज ने बताया कि उक्त सीसी मार्ग ग्राम पंचायत गंगापुर रकबा, विकास खण्ड-जसपुर उधम सिंह नगर के द्वारा वर्ष 2015-16 में राज्य वित्त से सार्वजानिक उपयोग हेतु निर्मित किया गया था, उक्त सी०सी मार्ग पर विपक्षीगण द्वारा किये गये अतिक्रमण को दिनांक-12-07-2025 तक हटाने हेतु न्यायालय परगना मजिस्ट्रेट काशीपुर उधम सिंह नगर के द्वारा सशर्त आदेश धारा 152 (1) भा.ना.सु.सं. पारित किया गया था परन्तु विपक्षीगण द्वारा कोर्ट के आदेश के बावजूद दबंगई दिखाते हुए उक्त घटना को अंजाम दिया। इससे पूर्व भी विपक्षीगण ने उक्त सीसी मार्ग को दिनांक 09-06-2025 को रात्रि के समय ट्रेक्टर कल्टीवेटर एवं कराह से तहस-नहस कर उक्त सीसी मार्ग का मलबा भी हटा दिया था। इस घटना की भी लिखित सूचना उसने थानाध्यक्ष कुण्डा एवं एसएसपी उधम सिंह नगर को दी थी।

पंकज ने बताया कि उक्त प्रवीण कुमार के पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत होने एवं उसके प्रभाव के कारण उक्त घटनाओं की पुलिस के द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गयी, इस लिए मजबूर होकर वह कोर्ट की शरण में आया है।

कोर्ट के आदेश पर कुंडा कोतवाली पुलिस ने उक्त 9 महिला/पुरुषों के खिलाफ बीएनएस की धारा 126(2), 131, 191(2), 324(2), 351(3), 352 के तहत मकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई गणेश दत्त भट्ट के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles