spot_img
spot_img
Friday, March 27, 2026
spot_img

सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में यूकेडी कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज

देहरादून (महानाद) : डीएम कार्यालय के ड्यूटी इंजार्च की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने यूकेडी कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया है।

आपको बता दें कि डीएम देहरादून के कार्यालय में तैनात ड्यूटी इंजार्च राजेन्द्र प्रसाद थपलियाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 25.03.2026 को जिलाधिकारी कार्यालय, कचहरी पर दोपहर के लगभग 12ः30 बजे यूकेडी का जुलूस जिलाधिकारी कार्यालय में आया। जिलाधिकारी कार्यालय में जुलूस आने पर कार्यकर्ता कार्यालय में घुसने का प्रयास करते हैं, जिस कारण मुख्य गेट व भीतरी गेट बन्द करने पड़ते हैं।

थपलियाल न बताया कि जब जुलूस आया तो गेट बंद कर दिये गये थे, लेकिन यूकेडी के जुलूस में सम्मिलित कुछ व्यक्तियों द्वारा जोर-जबरदस्ती कर गेटों को धक्का दिया गया, जिस कारण गेट खुल गये और क्षतिग्रस्त हो गये, जो कि सरकारी सम्पत्ति का नुकसान हुआ है। यूकेडी जुलूस में शामिल व्यक्तियों द्वारा कार्य में बाधा पंहुचाने व सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पंहुचाने के कारण उनके विरुद्ध कार्यवाही किया जाना आवश्यक है। उन्होंने जुलूस में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करते हुए उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

राजेन्द्र प्रसाद थपलियाल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने यूकेडी कार्यकर्ताओं के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 221, 324(3), 3(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मामले की जांच एसआई संदीप कुमार के हवाले की गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles